पंचांग व राशिफल – 14 जुलाई 2026

पंचांग व राशिफल – 14 जुलाई 2026


पंचांग 

विक्रमी संवत         2083 

शक सम्वत           1947  

मास                     आषाढ़ 

पक्ष                       कृष्ण पक्ष

तिथि                     अमावस्या 

नक्षत्र                     पुनर्वसु 

वार                          मंगलवार 

योग                           व्याघात 

सूर्योदय                     05:14

सूर्यास्त                      18:50

चन्द्रमा                       मिथुन 

राहुकाल              15:51 – 17:33

अभिजीत मुहूर्त       11:59 – 12:53

आज का राशिफल      ………………….

मेष

आज सायं तक का समय आपके लिए प्रगति के नए अवसर लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बनेंगे तथा भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य और मधुरता बनी रहेगी। हालांकि इसके बाद समय कुछ चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कार्यों में अनावश्यक बाधाएं आ सकती हैं तथा विरोधी या प्रतिस्पर्धी सक्रिय रहेंगे। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें और विवादों से दूरी बनाए रखें।

वृषभ

आज आप अपने महत्वपूर्ण लक्ष्यों को पूरा करने के लिए गंभीर प्रयास करेंगे और सफलता मिलने की संभावना भी प्रबल रहेगी। धर्म और अध्यात्म के प्रति आस्था बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति का अनुभव होगा। पुरानी कठिनाइयों का समाधान निकल सकता है। समाज सेवा या जनकल्याण से जुड़े कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और दिन भर प्रसन्नता एवं संतोष का वातावरण बना रहेगा।

मिथुन

आज आर्थिक और व्यवसायिक क्षेत्र में उन्नति के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आय में वृद्धि के संकेत हैं तथा रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। स्वास्थ्य में सुधार और मानसिक शांति का अनुभव होगा। किसी शुभ समाचार से परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। महत्वपूर्ण मामलों में परिजनों या सहयोगियों की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी। सरकारी अथवा प्रशासनिक कार्यों में भी अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना है।

कर्क

आज परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल रह सकती हैं। पारिवारिक या सामाजिक संबंधों में मनमुटाव की स्थिति बन सकती है तथा आपकी प्रतिभा का उचित मूल्यांकन नहीं हो पाएगा। यात्रा से अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा। इसके बाद समय अनुकूल होगा। आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे और नई योजनाओं पर कार्य प्रारंभ करने की प्रेरणा मिलेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और रुके हुए कार्य आगे बढ़ेंगे।

सिंह

आज सफलता आपके साथ रहेगी। कार्यक्षेत्र में उपलब्धियां प्राप्त होंगी तथा भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मन प्रसन्न रहेगा। इसके बाद समय कुछ सावधानी का संकेत देता है। लाभ के मार्ग में रुकावटें आ सकती हैं, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है तथा अनावश्यक खर्च या हानि की आशंका रहेगी। जोखिम भरे निर्णयों से बचना उचित रहेगा।

कन्या

आज आपके महत्वपूर्ण कार्य संतोषजनक ढंग से पूरे होंगे। बुद्धिमत्ता और विवेक से लिया गया निर्णय भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। दाम्पत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। निवेश अथवा पूंजी से अपेक्षित लाभ मिलने के संकेत हैं। यात्रा शुभ और लाभकारी रहेगी। दिन भर आत्मविश्वास बना रहेगा तथा कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

तुला

आज लंबे समय से विचाराधीन योजना को मूर्त रूप देने का अवसर मिलेगा। सहयोगियों और मित्रों का पूरा साथ मिलने से मन को संतोष रहेगा। सम्मान, उपहार अथवा किसी विशेष उपलब्धि का सुख मिल सकता है। निजी जीवन में सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा और परिवार के साथ आनंददायक समय व्यतीत करेंगे। नए संपर्क भविष्य में लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं।

वृश्चिक

आज कुछ चुनौतीपूर्ण रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में एकाग्रता की कमी महसूस हो सकती है। साझेदारी के व्यापार में सावधानी बरतें, अन्यथा आर्थिक हानि संभव है। इसके बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में होने लगेंगी। मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। हालांकि दाम्पत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों को लेकर कटुता उत्पन्न हो सकती है, इसलिए संयमित व्यवहार रखें।

धनु

आज व्यापार और व्यवसाय में उन्नति के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी तथा संत-महात्माओं का सान्निध्य या धार्मिक वातावरण मन को शांति देगा। इसके बाद योजनाओं को पूरा करने में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। दूसरों की सलाह पर तुरंत भरोसा करने के बजाय स्वयं के विवेक से निर्णय लेना अधिक लाभदायक रहेगा।

मकर

आज प्रगति के लिए किए गए नए प्रयास सफल होने की संभावना है। परोपकार और सामाजिक कार्यों की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा। आवश्यक सुख-सुविधाएं सहज उपलब्ध होंगी। धन संचय के प्रति रुचि बढ़ेगी तथा पुराने कर्ज चुकाने में सफलता मिल सकती है। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी और आत्मविश्वास के साथ दिनभर प्रसन्नता बनी रहेगी।

कुम्भ

आज आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी और कार्य समय पर पूरे होंगे। मित्रों तथा परिवारजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। लंबे समय से अटके कुछ महत्वपूर्ण मामलों का समाधान निकल सकता है। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। घर में किसी मांगलिक आयोजन का वातावरण बन सकता है। यात्रा के योग भी बन रहे हैं, जो सुखद और लाभकारी सिद्ध होगी।

मीन

आज परिस्थितियां आपके पक्ष में कम रहेगी। आय में कमी या आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है तथा सुख-सुविधाओं में कुछ कमी रहेगी। अनावश्यक चिंताओं से बचें। इसके बाद समय में स्पष्ट सुधार आएगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी, परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा और रुके हुए कार्य धीरे-धीरे गति पकड़ेंगे। शाम के बाद लिया गया निर्णय अधिक लाभदायक सिद्ध हो सकता है।

Views: 60


Leave a Reply