एक लाख का इनामियां हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद मृत

गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में 29 मई की रात विन्दू होटल कारोबारी के पुत्र विनीत राय की हत्या के मामले में एक लाख के इनामियां वांछित अभियुक्त को स्वाट टीम कोतवाली व थाना करंडा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से दो अवैध पिस्टल .32 बोर, चार खोखा कारतूस .32 बोर व  मोटरसाइकिल बरामद कर लिया।


       बताया गया कि हत्यारों की सुरागरसी में लगे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली प्रभारी स्वाट गाज़ीपुर प्रमोद कुमार सिंह व थानाध्य्क्ष करंडा संतोष कुमार पाठक मय टीम तीन जुन को आदर्श बाजार में मौजूद थे‌ वहीं मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त पौहारी बाबा मठ पुलिया के पास मौजूद है। इस सूचना पर जब पुलिस टीम उक्त व्यक्ति की गिरफ़्तारी हेतु प्रयास किया तो वह पुलिस टीम पर फायर करते हुए मोटरसाइकिल से गंगा नदी की तरफ भागने लगा। मौजूद पुलिस टीम द्वारा जरिये दूरभाष कंट्रोल रूम को सूचना देते हुए बदमाश का पीछा किया गया। ग्राम कुर्था ट्यूबवेल के पास पुलिस टीम द्वारा खुद को घिरा देख मोटरसाइकिल सवार द्वारा पुलिस टीम पर पुनः फायर करने लगा। घटनाक्रम में स्वाट प्रभारी के हाथ में भी गोली लगी और एक गोली करंडा थानाध्यक्ष के बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग में बदमाश सीने में गोली लगने से घायल हो गया । जिसे तत्काल  जिला हॉस्पिटल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। घायल/मृत अभियुक्त कमलेश चौधरी उर्फ़ कमलेश बिंद पुत्र तुफानी बिंद ग्राम गोड़ा देहाती गौशाबाद थाना कोतवाली जनपद गाज़ीपुर का निवासी था। उस पर विभिन्न अपराधिक मामलों में सात मुकदमे दर्ज हैं।

        उपरोक्त घटनाक्रम में स्वाट प्रभारी के हाथ गोली लगने से इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा जिला अस्पताल  जाकर मृत अभियुक्त व घायल स्वाट प्रभारी की स्थिति की जानकारी ली गयी।

      पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी। मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली प्रमोद कुमार सिंह मय टीम तथा थानाध्य्क्ष करंडा संतोष कुमार पाठक मय टीम, स्वाट प्रभारी रोहित कुमार मिश्रा मय टीम शामिल रहे।

Views: 116


Leave a Reply