शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार

गाजीपुर। जंगीपुर थाना पुलिस टीम द्वारा हत्या व गौ तस्करी से सम्बन्धित कुख्यात बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जियाऊद्दीन उर्फ जियाऊ कुरैशी पुत्र आजम कुरैशी निवासी ग्राम नोनहरा थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर के रूप में हुई। उस पर आठ अपराधिक मामले दर्ज हैं।   


      बताया गया कि अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 29 मई को थानाध्यक्ष जंगीपुर शिवमणि त्रिपाठी मय पुलिस बल द्वारा मदारपुर मार्ग के बघोल पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान एक मोटर साईकिल सवार आता हुआ दिखाई दिया, जब पुलिस द्वारा टार्च की रोशनी से मोटर साईकिल चालक को रोकने का ईशारा किया गया तो पुलिस टीम को देखकर वह अपनी मोटर साईकिल घुमाकर कच्चे रास्ते से भागने लगा‌ यह देखकर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करके पकड़ने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे अपनी गिफ्त में ले लिया और ईलाज हेतु जिला अस्पताल गाजीपुर भेजा गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अपाचे मोटर साईकिल बिना नम्बर प्लेट व बिना चेचिस नम्बर की व एक नाजायज तमन्चा .315 बोर, एक खोखा कारतूस .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी । 

Views: 39


Leave a Reply