समर कैंप विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहयोगी 

गाज़ीपुर। रोडवेज़ बस स्टैंड के समीप स्थित  जी. एन. पब्लिक स्कूल में चल रहे छह दिवसीय समर कैम्प में बच्चे आनन्दित होकर सहभागिता निभा रहे हैं। विद्यालय के प्रबंधक नितिन आनन्द के निर्देशन में संचालित समर कैम्प में बच्चों के कौशल विकास, व्यवहार, आर्ट एंड क्राफ्ट , खेल-कूद के साथ साथ सहयोगात्मक प्रवित्ति का विकास, एक दुसरे की भावना समझाने का प्रयास एवं पारिवारिक संस्कारों में सामाजिक संस्कारों का समावेश हो रहा है। इससे उनकी प्रतिभा के विकास के साथ ही साथ बच्चों में आत्मविश्वास एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, लोगों के प्रति सम्मान तथा सामाजिक ज्ञान बढाने पर जोर दिया जा रहा है। अपने उद्दबोधन में नितिन जी ने कहा कि हमारा लक्ष्य शिक्षा के साथ – साथ बच्चों के चतुर्दिक विकास एवं जागरूकता का है जिससे बच्चे भविष्य में समाज को अपना योगदान देने में पीछे न रहेI


       इस समर कैम्प में मुख्य रूप से प्रधानाचार्या रजनी श्रीवास्तव  एवं  कल्पना शर्मा  लक्ष्मी शर्मा पिंकी यादव  रीना शर्मा मनोज सिंह मृदुला उपाध्याय दिव्या शर्मा द्वारा  योगदान दिया जा रहा है।

      उक्त अवसर पर ने एडवोकेट अजीत नारायण लाल, समरेन्द्र नाथ सिंह, ज्योति भूषण व सुधीर कुमार ने इस समर कैम्प की सराहना करते हुए बच्चों को प्रोत्साहित किया।

Views: 14


Leave a Reply