तीन फर्जी इनकम टैक्स आफिसर गिरफ्तार
गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत गत 02 अप्रैल 2026 को शादियाबाद चौराहे पर फर्जी इनकम टैक्स आफिसर की आईडी दिखाकर व इनकम टैक्स आफिसर बनकर दुकानदारो को डरा-धमकाकर फर्जी तरीके से पैसा वसूलने वाले व्यक्तियो के विरुद्ध शादियाबाद थाने में मुकदमा पंजीकृत हुआ था।
। थाना शादियाबाद पुलिस टीम द्वारा दर्ज मुकदमें से सम्बन्धित वांछित तीन अभियुक्तों रामा नन्द प्रसाद पुत्र हरि प्रसाद निवासी सादात थाना सादात जनपद गाजीपुर, देवा उर्फ लखन्दर पटेल पुत्र छोटे लाल पटेल निवासी ग्राम सुदबल थाना शिवपुर वाराणसी तथा रवि पटेल पुत्र राधेश्याम पटेल निवासी ग्राम लहरतारा थाना मडुवाडीह जनपद वाराणसी को शनिवार को क्षेत्र के टड़वा टप्पा सौरी गांव से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजय प्रकाश पाण्डेय मय हमराह थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर शामिल रहे।
Views: 44









