जिला कारागार का हुआ औचक निरीक्षण 

विधिक जागरूकता शिविर में बन्दियों को दी गयी जानकारी 


गाजीपुर। माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन में शनिवार को श्रीमती अर्चना- द्वितीय, सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर द्वारा जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर विधिक विधिक जागरूकता शिविर में बन्दियों को आवश्यक जानकारी दीं।

सचिव द्वारा बंदियों से निःशुल्क अधिवक्ता, जेल अपील व अन्य समस्याएं पूछी गयी एवं उनके यथोचित अधिकार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। वहीं बंदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी।

          बताया गया कि वर्तमान में कुल 518 बंदी निरूद्ध है। जिसमें 452 पुरूष, 24 महिला व 42 अल्पवयस्क हैं। सुबह का नाश्ता-चना व चाय, दोपहर का भोजन-रोटी, चावल, अरहर की दाल, आलू पत्ता गोभी की सब्जी दी गई। सायं के भोजन में रोटी, चावल, चना की दाल, आलू, पालक की सब्जी की व्यवस्था रही।

सचिव द्वारा जेल के बंदियों से बात कर उनकी समस्याओं को समझने के साथ ही उनके निस्तारण का निर्देश दिया गया। उन्होंने बीमार बंदियो के संबंध में कारापाल एवं चिकित्सक को उचित निर्देश दिया। सचिव ने कारापाल को जिला कारागार में स्थित जेल लीगल क्लीनिक पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए ताकि जेल में निरूद्ध बंदियों को समय से व समुचित विधिक सहायता प्राप्त हो सके। कारागार परिसर में साफ-सफाई, मच्छरो के बचाव के लिए छिड़काव के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर कारापाल एवं रतनजी श्रीवास्तव, भानू प्रताप सिंह व दीपक राय लीगल एड डिफेंस काउन्सिल, गाजीपुर उपस्थित रहे।

Views: 32

Advertisements

Leave a Reply