छात्रा मानसी को मिली दोहरी सफलता 

गाजीपुर। कंपोजिट स्कूल डीलिया की कक्षाआठ  की मेधावी छात्रा मानसी ने अपनी मेहनत और लगन से विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन किया है। उन्होंने अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में 73 फिसदी अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है, जो उनकी प्रतिभा और मेहनत का प्रमाण है।


    बताते चलें कि मानसी ने इससे पूर्व राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना (एन एम् एम एस) में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद में 23वाँ स्थान प्राप्त किया था। इस प्रकार उन्होंने लगातार दो महत्वपूर्ण परीक्षाओं में सफलता पाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

       छात्रा की इस दोहरी उपलब्धि पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती उपासना रानी, खंड शिक्षा अधिकारी (सदर) आलोक कुमार तथा विद्यालय की प्रधानाध्यापिका एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त किया है। मानसी की सफलता को पूरे सदर ब्लॉक और जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है।

Views: 30

Advertisements

Leave a Reply