पुलिस बेड़े में जूटीं 16 नई पीआरवी वाहन
गाजीपुर। गाज़ीपुर पुलिस को चार पहिया स्कार्पियो पीआरवी वाहन 112 की 16 नई गाड़ियां प्राप्त हुई हैं। पुलिस अधीक्षक डा ईरज राजा ने पुलिस लाइन में हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को जनपद के विभिन्न थानों के लिए रवाना किया।
इन गाड़ियों के आने से जनपद में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और गश्त क्षमता को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में मदद मिलेगी । अब जनपद के दूर-दराज के क्षेत्रों में भी आपातकालीन स्थितियों में पुलिस की पहुँच शीघ्र होगी तथा प्रभावी गश्त के माध्यम से अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी। इससे पीआरवी 112 की रिस्पांस टाइम में और कमी आएगी, जिससे जनता को समय पर पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी।
पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। चार पहिया पीआरवी 112 की इन नई गाड़ियों के आने से पुलिस की कार्यक्षमता और बढ़ेगी, जिससे हम जनता को बेहतर एवं त्वरित सेवा प्रदान करने में सक्षम होंगे। इस दौरान पुलिस लाइन के अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
Views: 19








