आम जनता पार्टी सोशलिस्ट का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

जौनपुर। नगर के हौज स्थित शहीदी धरती ट्रामा सेंटर मैदान में आम जनता पार्टी सोशलिस्ट का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में जिले की सभी विधानसभाओं से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


      मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने मजदूरों, किसानों, दलितों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष का आह्वान करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सैकड़ों सीटों पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया।

      अन्य वक्ताओं ने सामाजिक न्याय, राजनीतिक भागीदारी और संगठन विस्तार की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने प्रदेश सहित अन्य राज्यों में संगठन के विस्तार का ऐलान किया। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष सूरज सिंह चौहान ने आभार व्यक्त किया तथा कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Views: 20


Leave a Reply