अराजक तत्वों ने हाईवे किनारे गोदाम में लगाई आग 

करीब पांच लाख का स्क्रैप जलकर नष्ट


गाजीपुर। अराजक तत्वों द्वारा रात में गोदाम में लगाई गयी आग से लगभग पांच लाख रुपए की स्क्रैप सामग्री जल कर नष्ट हो गयी। 

        यह घटना जखनियां तहसील क्षेत्र के‌ कुर्ला गांव निवासी संदीप कुमार पुत्र रामधनी राम के स्क्रैप के गोदाम में हुई। बताया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-124डी पर धार हमीरपुर के पास स्थित गोदाम में गत शुक्रवार की रात लगभग एक बजे हुई। घटना की जानकारी तब हुई जब संदीप के परिवार के एक सदस्य ने गोदाम से उठती आग की लपटें देखी। उसके शोर मचाने पर एकत्रित परिजन और ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया और कोतवाली भुड़कुड़ा एवं फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे गोदाम में रखे कई टन स्क्रैप सामग्री जलने से बच गयी।  तीव्र आग बुझाने के प्रयास में रवि कुमार, सोनू चौहान और शमसुद्दीन के पैर झुलस गये। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

     व्यवसायु संदीप कुमार ने बताया कि गोदाम पर लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना से लगभग दस मिनट पहले दो बाइक सवार संदिग्ध व्यक्ति गोदाम के पास खड़े दिखाई दे रहे हैं। उनके जाने के कुछ देर बाद ही आग लगने की घटना हुई। उन्होंने मामले की लिखित तहरीर थाने में दी है। उनके अनुसार, इस आगजनी से करीब 5 से 6 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Views: 0

Advertisements

Leave a Reply