पंचांग व राशिफल – 07 फरवरी 2026

पंचांग व राशिफल – 07 फरवरी 2026


पंचांग 

विक्रमी संवत         2082 

शक सम्वत           1947  

मास                     फाल्गुन 

पक्ष                      कृष्ण पक्ष

तिथि                     षष्ठी 

नक्षत्र                      चित्रा 

वार                         शनिवार 

योग                         शूल

सूर्योदय                     06:37

सूर्यास्त                      17:43

चन्द्रमा                      तुला 

राहुकाल               09:50 – 11:13

अभिजीत मुहूर्त        12:13 – 12:57

आज का राशिफल  ……………

मेष

आज निराशा का अन्त होगा। व्यवसाय में विस्तार के साथ नवपरिवर्तन की योजना फलीभूत है सकती है। कार्य में सफलता का सुयोग, सुसमाचार की प्राप्ति, आकस्मिक लाभ और सद्विचारों का उदय होगा।

वृषभ

समझदारी से लिया गया निर्णय लाभप्रद रहेगा । पारिवारिक कठिनाइयों में कमी आयेगी। प्रतियोगिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होगी। मान-सम्मान के अलसर प्राप्त होंगे।

मिथुन

आज दिन में दोपहर तक का समय अनुकूल नहीं है। समस्याओं से चिन्तित रहेंगे। स्वयं का लिया गया निर्णय अहितकर होगा। शेष समय संतोषजनक, कार्य-व्यवसाय में उन्नति, धर्म के प्रति रुचि रहेगी।

कर्क 

आज के दिन 1/22 बजे तक समय शुभ रहेगा। बकाए धन की प्राप्ति के अवसर प्राप्त होंगे। आपसी सौहार्द रहेगा। दाम्पत्य सुख, परिवार में आपसी मतभेद से बचें। 

सिंह

भाग्योदय का मार्ग प्रशस्त होगा। व्यापारिक विस्तार, पुरातन विवाद का समापन, चित्त प्रफुल्लित, पारिवारिक कठिनाइयों में कमी, मानसिक शांति रहेगी और यात्रा संतोषजनक होगी।

कन्या

आज अभिलाषा की पूर्ति का सुयोग बनेगा।  पारस्परिक सम्बन्धों में सुधार, दाम्पत्य जीवन में मधुरता, सुख शांति का वातावरण, परिवार में मंगल आयोजन के पूर्ण होने से प्रसन्नता का भाव रहेगा।

तुला

आज दिन 1/22 बजे तक कठिनाइयां तनाव पैदा करेंगी। व्यावसायिक असफलता, आरोग्य सुख में कमी, जोखिम से हानि, शेष समय अनुकूल, विचारित कार्यों में प्रगति होगी।

वृश्चिक  

आज दिन 1/22 बजे तक लाभ में अवसर बनेंगे। स्वयं का निर्णय हितकर रहेगा, यात्रा सुखद, शेष समय निराशाजनक, प्रगति में अड़चनें आ सकती हैं। वाद-विवाद से तनाव और उलझन का भाव रहेगा।

धनु

योजना की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील रहेंगे। नवउत्तरदायित्व का निर्वाह, विनियोजित धन का प्रतिफल प्राप्त, आशानुकूल घटनाएँ घटित, दूर या समीप की यात्रा का अलसर आ सकता है।

मकर

दिनचर्या व्यवस्थित, निजी जिन्दगी में सुख के साधन सुलभ, पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति, उच्चाधिकारियों से अपेक्षित सहयोग, लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा।

कुम्भ

आज दिन 1/22 बजे तक समय ठीक नहीं होगा। जोखिम से बचना हितकर होगा। योजना की पूर्ति में बाधा, पदोन्नति में व्यवधान, शेष समय बेहतर, परिश्रम के अनुरूप सफलता।

मीन

आज दिन 1/22 बजे तक प्रगति का मार्ग प्रशस्त, शारीरिक सुख की अनुभूति, प्रियजनों से सहयोग, व्यापार में धन निवेश, शेष समय असंतोषजनक, व्यर्थ भ्रमण।

Views: 127

Advertisements

Leave a Reply