रेल यात्रियों को पानी की किल्लत, गायब हुईं रेल नीर की बोतलें
चौदह रुपये वाली बोतल अब 20 रुपये में
बक्सर। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के रेल यात्रियों के लिए अब यात्रा के दौरान पेय जल की किल्लत होने लगी है। गत एक सप्ताह से डीडीयू रेल मंडल के दर्जनों मुख्य रेलवे स्टेशनों पर आईआरसीटीसी के ‘रेल नीर’ ब्रांड के पेय जल के बोतलबंद पानी की आपूर्ति ठप है। कहा जा रहा है कि दानापुर स्थित रेल नीर प्लांट में उत्पादन बंद होने के कारण रैल नीर का मिलना बंद है। इससे पटना मार्ग की ट्रेनों में भी रेल नीर की किल्लत है।
कहा गया कि आईआरसीटीसी के दानापुर स्थित प्लांट से पीडीडीयू जंक्शन, पटना, गया, बक्सर और सासाराम जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों को भरपूर मात्रा में रेल नीर की आपूर्ति की जाती थी।
रेल नीर यात्रियों का पसंदीदा पेयजल रहा क्योंकि 23 सितंबर को जीएसटी दरों में हुई कटौती के बाद रेल नीर वर्तमान समय में 15 रुपये के स्थान पर 14 रुपये में मिल रहा था। इसके अभाव में अब यात्रियों को अन्य ब्रांड की बोतलें खरीदने की मजबूरी है। रेलवे प्रशासन भले ही अन्य ब्रांड की बोतलों को भी 14 रुपये में ही बेचने की हिदायत दी है परन्तु यात्रियों से अन्य ब्रांड के नाम पर 20 रुपये प्रति बोतल वसूले जा रहे हैं।विक्रेता प्रति बोतल 6 रुपये की अतिरिक्त वसूली कर रहे हैं, जिससे यात्रियों में भारी रोष है।
पीडीडीयू मंडल के पीआरओ विश्वनाथ के अनुसार, “दानापुर प्लांट से सप्लाई बंद है। रेल यात्रियों को परेशानियों से छुटकारा दिलाने हेतु रेलवे स्टेशनों पर अन्य स्वीकृत ब्रांड के पानी की बोतलें उपलब्ध कराई गई हैं।
Views: 24








