पंचांग व राशिफल – 03 फरवरी 2026
पंचांग व राशिफल – 03 फरवरी 2026
पंचांग
विक्रमी संवत 2082
शक सम्वत 1947
मास फाल्गुन
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि द्वितीया
नक्षत्र मघा
वार मंगलवार
योग शोभना
सूर्योदय 06:39
सूर्यास्त 17:47
चन्द्रमा सिंह
राहुकाल 15:16 – 16:36
अभिजीत मुहूर्त 12:13 – 12:56
आज का राशिफल ……………
मेष
आज का दिन आत्मविश्वास और साहस से भरा रहेगा। कोई पुरानी योजना आज गति पकड़ेगी। सरकारी या प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिल सकती है। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है।
वृषभ
आज आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। किसी पर अधिक भरोसा नुकसान दे सकता है। सहकर्मियों से मतभेद हो सकते हैं, धैर्य रखें। खर्च बढ़ेगा, निवेश सोच-समझकर करें। परिवार से संवाद की कमी से तनाव हो सकता है।
मिथुन
आज का दिन संचार, मीडिया और लेखन से जुड़े लोगों के लिए बहुत शुभ है। शैक्षणिक क्षेत्र में सफलता के योग हैं। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। नए रिश्ते की शुरुआत संभव है।
कर्क
आज आप भावनात्मक रूप से संवेदनशील रहेंगे। उदासी से काम में मन नहीं लगेगा, परंतु परिणाम अच्छे मिलेंगै। धन लाभ के योग हैं। पुराने रिश्ते फिर जुड़ सकते हैं।
सिंह
आज भाग्य का साथ मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कार्य क्षेत्र में लाभ के योग हैं। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। रिश्तो में मधुरता रहेगी।
कन्या
आज के दिन मेहनत का पूरा फल मिलेगा। करियर में लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। दूसरों की भावनाओं की कद्र करें।
तुला
आज के दिन रिश्तों में मिठास रहेगी। कार्य क्षेत्र में साझेदारी से लाभ प्राप्त होगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। परिवार में मंगलकारी अवसर बनेंगे।
वृश्चिक
आज विरोधियों व शत्रुओं से सावधान रहें। परेशानी से मन चंचल रह सकता है। परिश्रम से कार्य में सफलता प्राप्त होगी। खर्चे पर नियंत्रण रखें अन्यथा बजट बिगड़ सकता है।
धनु
आज शिक्षा और विदेश से जुड़े कामों में सफलता के योग हैं। नए कार्य प्रारंभ करने के अवसर मिलेंगे। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। प्रेम संबंधों में स्थिरता रहेगी।
मकर
आज मेहनत का लाभ मिलेगा। सरकारी नौकरी वालों को लाभ होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार से विवाह पर चर्चा हो सकती है।
कुंभ
आज रचनात्मकता चरम पर रहेगी। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार होगा। नया प्रोजेक्ट लाभकारी रहेगा। प्रेम विवाह के योग हैं। कार्य में रुकावट से तनाव रहेगा।
मीन
आज आध्यात्मिक और भावनात्मक उन्नति का योग बन रहा है। कला, संगीत, अध्यात्म से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
Views: 132








