डीएम, कप्तान ने किया जिला जेल का निरीक्षण 

गाजीपुर। जिला कारागार का स्थलीय निरीक्षण शनिवार को जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार के कारागार चिकित्सालय, महिला एंव पुरूष बैरक, रसोई घर आदि का निरीक्षण किया तथा कारागार में लगाये सी सी टी वी की संचालन व्यवस्था की जॉच की। उन्होंने कारागार चिकित्सालय मे भर्ती कैदियों से बीमारियों के सम्बन्ध में पूछा तथा उनके खान-पान एवं साफ-सफाई की जानकारी ली। जिला कारागार के हवालात, कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच के पश्चात बारी-बारी से सभी बैरकों का निरीक्षण किया गया। बैरकों में बन्दियों के कार्ड पर अगली पेशी के दिनांक को चेक किया गया। कारागार मे रसोई घर के निरीक्षण में प्रत्येक दिन बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा में मोबाइल व अन्य उपकरण का प्रवेश न होने पाये। इसके लिए रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जाये।


Views: 28

Advertisements

Leave a Reply