रोडवेज में होगी संविदा ड्राइवर की भर्ती 

गाजीपुर। जनपद में उ. प्र. परिवहन निगम में संविदा चालकों की भर्ती रोजगार मेला के माध्यम से शिविर लगाकर की जायेगी।


     उ. प्र. परिवहन निगम डिपो प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया है कि आठ पास शैक्षिक योेग्यता धारी 83-संविदा चालकों (ड्राइवर) की भर्ती जनपद स्तर पर उ.प्र. परिवहन निगम द्वारा किया जाना है। उन्होने बताया कि सात ब्लाकों में संविदा चालक की भर्ती तहसीलवार एवं तिथिवार की जायेगी। इसमें सैदपुर में दिनांक 04 फरवरी, जमानियॉ में 06 फरवरी, जखनियॉ में 09 फरवरी, मुहम्मदाबाद में 11 फरवरी, 2026, सदर में 13 फरवरी, कासिमाबाद में 16 फरवरी एवं सेवराई में 18 फरवरी, 2026 को शिविर के माध्यम से भर्ती किया जायेगा। 

        उन्होंने बताया कि पात्रता हेतु अभ्यर्थी कक्षा आठ उर्त्तीण हो, दो वर्ष पुराना वैध हैवी ड्राइविंग लाईसेन्स, लम्बाई, 05 फीट 03 इंच एवं आयु 40 वर्ष से अधिक न हो, वे निर्धारित तिथियों में उपस्थित होवें।

        संविदा चालक पद पर नियुक्त होने के पश्चात शासन द्वारा चालकों को अच्छी सुविधा दिये जाने का निर्देश प्राप्त हुआ है जिसमें 2.20 प्रति किमी का नवीन परिश्रमिक, माह में 22 दिन ड्यूटी तथा पांच हजार किमी० संचालित करने पर तीन हजार रुपए प्रोत्साहन राशि, माह में 24 दिन ड्यूटी तथा छह हजार किमी० संचालित करने पर चार हजार रुपए प्रोत्साहन, पात्रता के अनुसार वर्ष में सवेतन 14 सी०एल० (आकस्मिक अवकाश) एक वर्ष की सेवा में दो फ्री पास/ तीन पी०टी०ओ० पास रात्रि में दूसरी जगह नाईट करने पर प्रति नाईट भत्ता रू० 61.00 बी०श्रेणी, रु० 68.00 ए०श्रेणी से लाभान्वित किया जायेगा। दो ड्यूटी यूनिफार्म मय सिलाई का भी भुगतान निगम द्वारा किया जायेगा। 

   

        

Views: 34

Advertisements

Leave a Reply