पंचांग व राशिफल – 27 जनवरी 2026

पंचांग व राशिफल – 27 जनवरी 2026


पंचांग 

विक्रमी संवत         2082 

शक सम्वत           1947  

मास                     माघ 

पक्ष                      शुक्ल पक्ष

तिथि                      नवमी 

नक्षत्र                      भरणी 

वार                        मंगलवार 

योग                       शुक्ल 

सूर्योदय                    06:42

सूर्यास्त                     17:35

चन्द्रमा                      मेष 

राहुकाल               15:12 – 16:32

अभिजीत मुहूर्त        12:12 – 12:54

आज का राशिफल  ……………

मेष 

आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। चरम पर रहेगा। कार्य सम्बन्धित कोई नई ज़िम्मेदारी  मिल सकती है। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं, उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में सम्मान यहेगा।

वृष

आज समय अनुकूल रहेगा और धन लाभ के योग बनेंगे। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यापार में कोई पुरानी योजना सफल होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा।

मिथुन

आज भाग्य का सहयोग मिलेगा। विदेश से जुड़ा कार्य पूर्ण होगा। शिक्षा क्षेत्र में सफलता मिलेगी। खुशखबरी मिलने से घर में प्रसन्नता रहेगी।

कर्क 

आज मानसिक शांति के योग हैं। मन में संतोष का भाव रहेगा। परिवार में किसी शुभ कार्य की योजना बनेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

 सिंह 

आज आपके व्यक्तित्व का प्रभाव बढ़ेगा। अधिकारी आपसे प्रभावित होंगे। राजनीति या समाजसेवा से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।

कन्या 

आज नई शुरुआत करना हितकर होगा। कार्य क्षेत्र में नया अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। स्वविवेक लाभदायक रहेगा। संतोष बनाये रहें।

तुला 

आज धन वृद्धि और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। घर में नया सामान आने से परिवार में प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक लाभ हो सकता है। परिस्थितियों से समझौता करना हितकारी होगा।

वृश्चिक

आज आपके विपक्षी शांत रहेंगे। किसी पुरानी चिंता से मुक्ति मिलेगी। राजकीय पक्ष से सहयोग मिलेगा। परिवार में सामंजस्य स्थापित करने से लाभ होगा।

धनु 

आज समय अनुकूल रहेगा। बदली परिस्थितियों में भाग्य प्रबल रहेगा। यात्रा  लाभकारी रहेगी। रुका हुआ काम आज पूरा होगा।

मकर 

आज परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। परिश्रम का फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। ख़र्च पर नियंत्रण आवश्यक है। परिवार में खुशहाली रहेगी।

कुंभ 

आज सहयोगियों से लाभ होगा। कोई पुराना सपना पूरा हो सकता है। निवेश के लिए दिन अच्छा है। रचनात्मक कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मीन 

आज आप भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। कार्य की अधिकता के बाद भी परिवार में समय व्यतीत करने में सफलता मिलेगी।

Views: 160

Advertisements

Leave a Reply