शातिर बदमाश मुठभेड़ में घायलावस्था में साथी सहित गिरफ्तार 

गाजीपुर। जमानियाँ थाना पुलिस टीम ने लूट की घटना के दो शातिर अपराधियों को 12 घण्टे के अंदर पुलिस मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध तमंचा.315 बोर, दो खोखा कारतूस , एक जिंदा कारतूस व पन्द्रह हजार रुपए बरामद कर लिया।


        बताया गया कि कल बुधवार को थाना क्षेत्र में ताजपुर व चितावनपट्टी के बीच लूट/झपटामारी की घटना हुई थी। घटना को संज्ञान में लेकर पुलिस टीम अपराधियों की खोज में लगी थी। देर रात उन अपराधियों के कही और घटना कारित करने की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जमानियां मय टीम क्षेत्र में रात्रि भ्रमण में थे। उसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी   कि थाना क्षेत्र में लूट/झपटामारी करने वाले अपराधी कही और घटना करने के लिए  मौजूद हैं। उनकी मौजूदगी के स्थान पर पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को घेर कर गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया। भैदपुर  से लहुवार रोड़ नहर तिराहा के पास खुद को घिरा देख बदमाशों ने  पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दोनो पैर में गोली लगी और दूसरे को पुलिस ने दबोच लिया।

    घायल अभियुक्त अरमान कुरैशी पुत्र सद्दीक कुरैशी निवासी ग्राम पठान टोली कस्बा जमानियाँ थाना जमानियाँ गाजीपुर रहा। उस पर हत्या व गैंगस्टर सहित अन्य अपराधिक धाराओं में एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। दूसरा अभियुक्त दिलनवाज उर्फ साहरुख पुत्र कमरुद्दीन निवासी ग्राम सुभान टोली कस्बा जमानियाँ थाना जमानियाँ  गाजीपुर रहा। घायल अभियुक्त को सीएचसी जमानिया में उपचार हेतु भेजा गया । पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया। मुठभेड़ व गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर व उपनिरीक्षक बृजेश्वर यादव मय टीम थाना जमानियाँ शामिल रहे।

Views: 84

Advertisements

Leave a Reply