अंतरराज्यीय दो तस्करों को पुलिस ने दबोचा

 कार से लाखों का गांजा बरामद 


मीरजापुर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।  पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली देहात पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर 16 जनवरी कोवाहन चेकिंग के दौरान छितपुर मोड़ बरकछा के पास स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में कार में 27 बंडलों में छिपाकर रखा गया कुल 28.135 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामद अवैध गांजे की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गयी। कार में मौजूद दोनों तस्करों भूपेन्द्र पटेल निवासी जनपद जौनपुर और रामचरन वर्मा निवासी जनपद प्रतापगढ़ को मय कार हिरासत में लिया गया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर प्रतापगढ़ और आस पास के क्षेत्रों में मांग के अनुसार सप्लाई करते हैं। प्रत्येक सप्लाई पर उन्हें करीब 10 हजार रुपये मिलते थे, जिसे वे अपनी सुख-सुविधाओं पर खर्च  करते हैं। गांजा तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार को एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया और गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों को न्यायालय के सुपुर्द किया गया। 

Views: 26

Advertisements

Leave a Reply