आरएसएस का प्राथमिक शिक्षा वर्ग कार्यक्रम सम्पन्न
देश धर्म समाज के लिए युवा निभायें अग्रणी भूमिका
गाजीपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सात दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को हुआ।
जनपद के भदौरा क्षेत्र के आरल इंग्लिश स्कूल में संचालित कार्यक्रम में 15 वर्ष से 60 वर्ष आयुवर्ग का प्रशिक्षण वर्ग 2 जनवरी से आरंभ होकर 9 जनवरी तक चला।
समापन समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला प्रचारक प्रभात ने भारत माता व संघ के संस्थापक डा. केशव बलिराम हेडगेवार व सदाशिव राव गोलवरकर के चित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलित कर किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि संघ भारतीय संस्कृत के वाहक युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर एक सभ्य समाज को संगठित कर मजबूत राष्ट्र के निर्माण में अहम भुमिका का निवर्हन करता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा में बाल व तरूण वर्ग के युवाओं के माध्यम से एक बड़े समाज को संगठित कर समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त कर नये सामाजिक परिवर्तन का सूत्रपात हो रहा है ताकि भविष्य में एक सशक्त हिन्दू समाज सुसंगठित हो सके और एक मजबूत राष्ट्र के रूप में आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो सके।
उन्होंने कहा कि जब जब हिन्दू समाज संगठित हुआ है तब देश उन्नति के मार्ग पर प्रशस्त हुआ है। हमें अपनी संस्कृति, परंपरा और पूर्वजों द्वारा किये गए कार्य को सदैव संजोकर रखना होगा जिससे आने वाली पीढ़ी संस्कारवान बने और देश, धर्म, समाज के लिए अग्रणी भूमिका का निर्वहन करने के योग्य बने। संघ के शताब्दी वर्ष के बारे मे बताते हुए पंच प्रण कुटुम्ब प्रबोधन, समरसता, स्वदेशी, पर्यावरण, नागरिक कतर्व्य जैसे विषयो पर पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए उसे आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये शिक्षार्थी, शिक्षक, वर्गाधिकारी झारखण्डे, जिला कार्यवाह अमित, वर्ग कार्यवाह विपिन, सह वर्ग कार्यवाह आकाश, सर्वव्यवस्था प्रमुख कुंदन, मनोज, लव, संदीप आदि उपस्थित रहे।
Views: 19









