भारतीय खेल प्राधिकरण की निदेशक बनीं डॉ. पल्लवी राय

गाजीपुर। जिले की बेटी डॉ. पल्लवी राय को भारतीय खेल प्राधिकरण (स्पोर्ट्स अथारटी आफ इंडिया), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार में तीन वर्षों की प्रतिनियुक्ति पर निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है।


     डॉ. पल्लवी राय, हिन्दुस्तान एयरोनाटिक्स लि. लखनऊ से सेवानिवृत्त व मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के राजापुर गांव के प्रमोद कुमार राय एव श्रीमती चन्द्रलेखा राय की पुत्री और सेवानिवृत्त एक्सियन बिहारी राय की पौत्री हैं। विज्ञान व इंजीनियरिंग की छात्रा रहीं डॉ. राय की शिक्षा दीक्षा लखनऊ में हुई। बचपन से ही खेलों में सक्रिय रहीं। शिक्षा व खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण वह विद्यालय की स्पोर्ट्स कैप्टन रहीं। उन्होंने बास्केटबॉल में उत्तर प्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व किया और विद्यालय व लखनऊ जनपद के लिए विभिन्न राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अनेक पदक अर्जित कर कीर्तिमान स्थापित किया।

    डॉ. पल्लवी राय के निदेशक के पद पर नियुक्त होने पर उनके गांव व ननिहाल करीमुद्दीनपुर में हर्ष का माहौल रहा। लोगों ने अपनी लाड़ली बेटी की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Views: 38

Advertisements

Leave a Reply