दुराचारी को पुलिस ने दबोचा
गाज़ीपुर। कोचिंग पढ़ाने का झांसा देकर सात वर्षिया बालिका के साथ दुष्कर्म करने, थप्पड़ मारने व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध दर्ज मुकदमे के आरोपी को करण्डा थाना पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफल रही है।
बताया गया कि अभियुक्त द्वारा सात वर्ष की नाबालिक बच्ची को झांसा देकर उसके साथ दुराचार करते हुए मारा पीटा गया और उसे जान से मारने की धमकी देकर डराया धमका गया था। पुलिस ने इस सम्बन्ध में थाना करण्डा पर पॉक्सो एक्ट एवं अन्य सम्बंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया था। मुक़दमा की विवेचना के क्रम में उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार उपाध्याय मय पुलिस बल द्वारा गत 28 सितम्बर 2025 को वांछित अभियुक्त मुलायम यादव पुत्र बृजराज यादव निवासी सोकनी थाना करण्डा जनपद गाजीपुर उम्र 25 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर धरम्मरपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
Views: 25