खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतू प्रयोगशाला प्रेषित

 

गाजीपुर। आम जनमानस को स्वस्थ एवं सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने तथा अपमिश्रण पर प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने हेतु व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से नमूने एकत्रित किए गए हैं।


      डॉ. दिनेश कुमार अपर जिलाधिकारी (वि/रा) गाजीपुर, आर.सी. पाण्डेय सहायक आयुक्त (खाद्य)- गाजीपुर के निर्देशन में खाद्य पदार्थ एडिबिल ऑयल, वनस्पति, फैट स्प्रेड एवं बेकरी शार्टनिंग पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य सें अभियान चलाकर कुल आठ नमूना संग्रहित किया गया। इसमें धरम्मरपुर स्थित प्रतिष्ठान मेसर्स- पाल प्रोविजन स्टोर से रिफाइण्ड सोयाबीन आयल, बरसड़ा, करण्डा स्थित प्रतिष्ठान मेसर्स-सुजीत किराना एवं जनरल स्टोर से वनस्पति, चक काफिया, कबीरपुर, बहरियाबाद स्थित संतोष कुमार मद्धेशिया के प्रतिष्ठान से वनस्पति (मयूर ब्राण्ड) , बहरियाबाद स्थित राजेश गुप्ता के प्रतिष्ठान से रिफाइण्ड सोयाबीन आयल (इमामी ब्राण्ड), कल्यानपुर मुहम्मदाबाद स्थित नितिन कुमार के प्रतिष्ठान से रिफाइण्ड पामोलीन आयल (रूचि गोल्ड), काजीपुर सेराज, पावर हाउसगंज रोड, मुहम्मदाबाद स्थित प्रतिष्ठान मेसर्स-अरविन्द सेल्स कार्पोरेशन से वनस्पति (रूचि नं0-1), उचौरी खानपुर, सैदपुर स्थित ओमप्रकाश गुप्ता के प्रतिष्ठान मेसर्स-नीलकमल स्वीट हाउस से पनीर, उचौरी खानपुर, सैदपुर स्थित लक्ष्मीकान्त यादव के प्रतिष्ठान मेसर्स-महादेव छेना पनीर भण्डार से पनीर का एक एक एक नमूना संग्रहित किया गया।

      सभी संग्रहित नमूनों को खाद्य विष्लेशक प्रयोगशाला, उ0प्र0 प्रेषित किये गये है। वहां से जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी।        

         नमूना संग्रह की कार्यवाही सुमन कुमार मिश्र मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी गाजीपुर एवं  गुलाबचन्द गुप्त वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों डॉ0 तूलिका शर्मा, राजीव कुमार सिंह, विरेन्द्र यादव, पंकज कुमार कन्नौजिया एवं अरविन्द प्रजापति की टीम द्वारा की गयी।

Views: 91


Leave a Reply