ट्रक के टायर फटने से खलासी ने तोड़ा दम
गाजीपुर। बिहार से बालू लादकर गोरखपुर लौट रहे ट्रक के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मरदह थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह टायर फटने से ट्रक के खलासी सचिन यादव (20 वर्ष) की मौत हो गई।
बताया गया कि बालू लदा ट्रक तेज रफ्तार से गोरखपुर जा रहा था तभी सुबह ही सेवठा गांव के समीप पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पोल नंबर 301 के पास अचानक ट्रक के अगले दोनों टायर फट गए। अचानक टायर फटने से ट्रक बेकाबू होकर पहले डिवाइडर से टकराया और फिर सामने खड़े दूसरे बालू लदे ट्रक से जा टकराया। इस दुर्घटना में सचिन यादव निवासी अहिरौली, थाना गोला, गोरखपुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक अरुण सिंह निवासी संडी थाना बेलघाट, गोरखपुर को घायलावस्था में सीएचसी मरदह पहुंचाया गया। पुलिस ने सचिन की मौत की खबर उसके परिजनों को दी। इस हादसे की सूचना से उसके परिवार सदमे में जा पहुंचा। उसके साथ पूरे गांव में मातम छा गया। मृतक के पिता लौहर यादव भी मरदह पहुंच गये थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
Views: 153









