पुलिस विभाग में फिर चली तबादला एक्सप्रेस 

चौदह आईपीएस अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी 


लखनऊ। प्रदेश में कानून और शान्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा प्रशासनिक क्षमता को बेहतर करने के उद्देश्य से शासन ने पुलिस विभाग के प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यस्थलों में फेर-बदल किया है। सोमवार देर रात स्थानांतरित कर एक दर्जन से अधिक आईपीएस अधिकारियों को नयी जिम्मेदारी दी है। 

       स्थानांतरण के तहत भारतीय पुलिस सेवा के कुल 14 आईपीएस अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है। इसमें कई जिलों के पुलिस अधीक्षक और रेंज स्तर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हैं।

     स्थानांतरण सूची के क्रम में वाराणसी रेंज के वर्तमान पुलिस महानिरीक्षक मोहित गुप्ता को जहां सचिव, गृह विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है वहीं डीआईजी महाकुंभ रहे वैभव कृष्ण को वाराणसी रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर भेजा गया है। सहारनपुर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक अजय साहनी को बरेली रेंज का पुलिस उप महानिरीक्षक, मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह को सहारनपुर रेंज का पुलिस उप महानिरीक्षक का प्रभार सौंपा गया है। इसी प्रकार अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन अय्यर को गोरखपुर का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है और गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर अब अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक होंगे तो इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अब मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बने हैं। पीएसी लखनऊ में तैनात अनूप कुमार सिंह को फतेहपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। कौशांबी के पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव को इटावा का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। गाजियाबाद में पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार को कौशांबी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल को गाजियाबाद कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त तो संतकबीर नगर के पुलिस अधीक्षक सत्यजीत को पुलिस उपायुक्त कानपुर कमिश्नरेट की जिम्मेदारी दी गई है। गोरखपुर के पुलिस अधीक्षक रेलवे संदीप कुमार मीना को संतकबीरनगर का पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ लक्ष्मी निवास मिश्रा को गोरखपुर का पुलिस अधीक्षक रेलवे नियुक्त किया गया है।

Views: 193

Advertisements

Leave a Reply