दुर्घटना में घायल मेधावी छात्रा का निधन

गाजीपुर। पीजी कॉलेज के टेरी के एमसीए  अंतिम वर्ष की छात्रा प्रिया गुप्ता (21 वर्ष) का बुधवार की रात वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान निधन हो गया। प्रिया 28 अप्रैल को कालेज से घर जाते समय सडक दुर्घटना में घायल हो गयी थीं। वह बडसरा निवासी और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमरेश गुप्ता की पुत्री थीं।


        दुर्घटना के बाद उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उनके सिर में लगी गम्भीर चोट स्थिति को देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर बीएचयू में भर्ती कराया गया। बुधवार रात्रि में अचानक स्थिति बिगड़ी और आकस्मिक निधन हो गया। प्रिया गुप्ता के दुःखद निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, भानु प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, सरोज कुशवाहा, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय,अच्छेलाल गुप्ता, शशिकांत शर्मा, सुरेश बिन्द, गोपाल राय, संकठा प्रसाद मिश्र, मुरली कुशवाहा, पवनजय पांडेय,राणा सिंह,आदि ने गहरा शोक व्यक्त व्यक्त करते हुए मृतात्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Views: 251

Advertisements

Leave a Reply