पंचांग व राशिफल – 03 मार्च 2025

पंचांग व राशिफल – 03 मार्च 2025


पंचांग

विक्रमी संवत        2081  

शक सम्वत          1946  

मास                   फाल्गुन 

पक्ष                    शुक्ल पक्ष

तिथि                    चतुर्थी 

नक्षत्र                   अश्विनी  

वार                       सोमवार

योग                       शुक्ला 

सूर्योदय                 06:17

सूर्यास्त                  17:58

चन्द्रमा                    मेष

राहुकाल संध्या         08:13 – 09:40

अभिजीत मुहूर्त         12:09 – 12:55                   

आज का राशिफल – साभार हरिभूमि

मेष –
आज आप बाधाओं से लड़ने के लिए सक्षम होंगे। कोई बड़ा वित्तीय निर्णय लेने से बचें। नहीं तो आपको पछतावा करना पड़ सकता है। आपके धैर्य की परीक्षा हो सकती है। कार्यों को लेकर आपको कोई पुरस्कृत कर सकता है। प्रेमी किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकते हैं, उस पर ध्यान देने की जरूरत है।

वृषभ –
आज आपको व्यक्तिगत बिकास पर ध्यान देने की जरूरत है। दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपको पुराने दोस्तों से फिर से जुड़ने की आवश्यकता महसूस हो सकती है। दोस्तों को समय देने का प्रयास करें। किसी कार्य की शुरुआत से पहले अपने वरिष्ठ लोगों से सलाह जरूर लें।

मिथुन-
आज आत्मविश्वास आपका काफी बढ़ा हुआ रहेगा। रिश्ते को लेकर आपको कार्य करने की जरूरत है। आपको कई अवसर आकर्षित करेंगे। किसी भी निर्णय को लेने से पहले उसकी दोबारा जांच जरूर करें। आप वित्तीय निवेश के बारे में अत्यधिक आशावादी न हों। रचनात्मक कार्यों पर ध्यान लगाएं।

कर्क-
कर्क राशि वालों के जीवन में अचानक से बदलाव होने की उम्मीद है। व्यापार में आपको लाभ मिलेगा। करियर के मामलों में भी आपका दिन काफी अच्छा जाएगा। अपनी सूझ-बूझ पर भरोसा करें और नए अवसरों के लिए तैयार रहें। कहीं से कोई आपके लिए प्रस्ताव भी आ सकता है।

सिंह –
आज आप छोटी-मोटी निराशाएं मिल सकती हैं, जिसमें आपको घबराना नहीं है। आज आपके धैर्य की परीक्षा हो सकती है। रचनात्मक कार्यों पर ध्यान दें। आर्थिक रूप से लाभ की संभावना है लेकिन आपको अनावश्यक खर्च से बचना है। किसी पुरानी समस्या का निजात आपको मिल सकता है।

कन्या –
आज आप भावनाओं को खुद पर हावी न होने दें। करीबी दोस्त से बातचीत आपके लिए कुछ नए अवसर ला सकता है। रिश्तों पर ध्यान देने की आपको जरूरत है। प्रियजनों के साथ खुलकर बात करने का प्रयास करें। अगर आपको कोई परेशानी है तो शेयर कर सकते हैं। जरूर समाधान मिलेगा।

तुला –
कोई अप्रत्याशित स्थिति आपकी योजनाओं में रुकावट का काम कर सकती है। इससे बचने का तरीका निकालने का प्रयास करें। अनुकूलनशीलता आज आपकी ताकत बनकर निकलेगी। वित्तीय मामले आपके फेवर में रह सकते हैं लेकिन आपको जोखिम भरे निवेश से बचना है।

वृश्चिक
आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। करियर में बदलाव की संभावना है। नया प्रोजेक्ट शुरू करने पर विचार कर सकते हैं। भाग्य आपके पक्ष में है। भावनाओं के प्रति सचेत रहें, नहीं तो शुक्र आपके पिछले मुद्दों को उभार सकता है। जोखिम भरे कार्यों में आपको लाभ की संभावना है।

धनु –
आज आपको व्यावसायिक सौदे में वित्तीय लाभ होने की संभावना है। अवसर आपको आकर्षित करेंगे। अविवाहित लोगों के लिए आज का दिन काफी प्रेम भरा रहेगा। किसी भी समझौते पर हस्ताक्षर से पहले आपको सोच-विचार करना जरूरी है। योजनाओं पर कड़ी मेहनत की जरूरत है।

मकर –
आज आपको कार्यस्थल पर शांति मिलेगी। स्थिरता का अहसास होगा। पेशेवर कार्यों में विकास की संभावना है। आपके कार्यों की सराहना होगी। विवाहित जोड़ों को एकसाथ समय बिताने की जरूरत है। परिवार से सलाह लेकर किसी कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।

कुंभ –
कार्यों में सफलता आपको जरूर मिलेगी। सावधानीपूर्वक योजना बनाने की जरूरत है। दोस्तों पर भरोसा करें, आज आपको कोई खुशखबरी दे सकते हैं। टीमवर्क बेहतर परिणाम लाएगा। गलतफहमी से बचने के लिए अपने रिश्तों में ईमानदार रहें। व्यापार को लेकर कोई नई योजना पर विचार-विमर्श कर सकते हैं।

ँमीन  –
आज आपको अपने ज्ञान का फायदा मिलेगा। व्यक्तिगत और वित्तीय मामलों में अपनी प्रवृत्ति पर भरोसा रखना होगा। रचनात्मक गतिविधियों के लिए यह एक बढ़िया दिन है। ऊर्जा को किसी प्रेरणादायक काम में लगाएं। अपना खाली समय परिवार के साथ बिताएं। स्वास्थ्य को लेकर आज चिंता हो सकती है, खानपान पर ध्यान दें।

Views: 185

Advertisements

Leave a Reply