प्रजापिता ब्रह्माकुमारी द्वारा निकाली गई आध्यात्मिक रैली

 गाजीपुर। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में रविवार को सादात में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा महादेव की आध्यात्मिक रैली निकाली गई। विश्व शांति और लोगों के जीवन में सुख-शांति, मन में संतुष्टि और परिवार में सामंजस्य स्थापित करना ही इसका उद्देश्य रहा। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, सादात नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि धर्मेन्द्र उर्फ सोनू यादव, विमल सोनकर विधायक प्रतिनिधि जखनियां, ब्लाक अध्यक्ष उपेंद्र सिंह के साथ ही गाजीपुर शाखा संचालिका ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन के साथ सभी अतिथियों ने शिव ध्वज दिखाकर शोभायात्रा का शुभारम्भ किया। प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गाजीपुर की मुख्य संचालिका राजयोगिनी ब्रम्हाकुमारी निर्मला दीदी, राजयोगिनी स्मिता दीदी, मुख्य संचालिका सैदपुर, मुख्य संचालिका सादात राजयोगिनी ब्रम्हाकुमारी संजू दीदी के साथ ही संस्था से आबद्ध 150 से अधिक ब्रह्माकुमार भाई बहनो ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया।


Views: 115

Advertisements

Leave a Reply