नगरवासियों ने करायी अनाथ लड़की की शादी

गाजीपुर। हिंदू व मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने खर्चे से अनाथ युवती की शादी धुमधाम से कराकर मानवीय पक्ष को उजागर किया है। बताते चलें कि नवविवाहिता साधना मद्धेशिया सादात नगर पंचायत वार्ड तीन के स्व. महेंद्र व स्व  निर्मला देवी की संतान हैं। महेंद्र व निर्मला का देहांत तीन वर्ष पूर्व ही कुछ दिनों के अंतराल में हो गया था। साधना के पिता की छः पुत्रियां थीं जिसमें दो पुत्रियां की शादी तो महेन्द्र ने कर दिया था। तंगहाली में उनका घर भी बिक गया था। साधना सहित चारों बहनें पड़ोसी मु. शफीक के घर में बगैर किराये के रहती हैं। उनकी स्थिति की नजाकत को समझते हुए पड़ोसी महबूब अली ने पहल करते हुए साधना की शादी जिले के दुल्लहपुर क्षेत्र के रेवरिया निवासी अंगद मद्धेशिया के साथ तय कराया था। शुक्रवार को नगर के लोगों ने मिलकर शादी सम्पन्न कराया। काफी लोग इस शादी में पहुंच कर नव दम्पति को आशीर्वाद देते हुए सहयोग भी किया।


Views: 101

Advertisements

Leave a Reply