रोजगार मेले में 19 अभ्यर्थियों का अन्तिम राउंड हेतु चयन 

गाजीपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वाधान में आकांक्षात्मक विकास खण्ड-रेवतीपुर के परिसर में सम्पन्न रोजगार मेले में 55 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया‌ प्रतिभागियों में से विभिन्न पदों पर कुल 19 लोगों का अन्तिम राउंड हेतु चयन किया गया। प्रतिभागी कम्पनियों क्वैस कार्पोरेशन, सावित्री मेनपावर प्रा.लि., ए.आई.एम.सेफ एक्सप्रेस द्वारा, वर्कर, ट्रेनी, आपरेटर, सेल्स मैन, आदि पदों पर चयन किया गया।                             इस मेले में भारत के कार्यबल को कुशल बनाकर अंर्तराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ने हेतु भारत सरकार के स्किल इण्डिया मिशन के तहत स्किल इण्डिया इंटरनेशल सेन्टर वाराणसी द्वारा उक्त परिसर में प्री-काउंसिलिंग की गयी। जिसमें जापान, जर्मनी, सऊदी अरब देेशों में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, हेेेेेल्पर, क्लीनर, माली, ए.सी. टेक्नीशियन, सिक्योरिटी गार्ड, कुक, वेटर, मैकेनिकल ड्राफ्ट्समैन, मेसन, ड्राइवर इत्यादि जॉब रोल्स के लिए प्री-काउंसलिंग में लगभग 15 अभ्यर्थियों का स्किल इण्डिया इंटरनेशल सेन्टर, वाराणसी टीम द्वारा काउंसलिंग की गयी। इसमें से 11 अभ्यर्थी विदेशों में रोजगार पाने हेतु योग्य पाये गये जिसमें से पांच अभ्यर्थी पासपोर्टधारी हैं। इन सभी योग्य अभ्यर्थियों को अन्तिम चयन हेतु स्किल इण्डिया इंटरनेशल सेन्टरए वाराणसी पर काल किया जायेगा। आगामी रोजगार मेला- खण्ड विकास परिसर जमानियॉ, गाजीपुर में दिनांक-27.12.2024 को आयोजित होगा।


Views: 5

Advertisements

Leave a Reply