पुलिस महकमें में भारी फेरबदल …आईपीएस अधिकारियों को मिली नवीन तैनाती
लखनऊ। प्रदेश की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारतीय पुलिस सेवा के पन्द्रह आईपीएस अधिकारियों को स्थानांतरित करते हुए नयी तैनाती दी गयी है।
अमिताभ यश, अपर पुलिस महानिदेशक, कानून-व्यवस्था/कार्मिक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा जारी 22 दिसम्बर, 2024 को जारी आदेश पत्र के अनुसार, डा० अजय पाल पुलिस अधीक्षक, जौनपुर को प्रभारी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज, डा० कौस्तुभ पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर को पुलिस अधीक्षक जौनपुर, केशव कुमार पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ को पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर, श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक कासगंज को पुलिस अधीक्षक अमेठी, सुश्री अंकिता शर्मा पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट कानपुर नगर को पुलिस अधीक्षक कासगंज, अनुप कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक अमेठी को सेनानायक, 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ, विक्रान्त वीर पुलिस अधीक्षक, बलिया को पुलिस अधीक्षक, देवरिया, डा० ओमबीर सिंह पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ को पुलिस अधीक्षक बलिया, राम नयन सिंह पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट, लखनऊ को पुलिस अधीक्षक बहराइच, चिरन्जीव नाथ सिन्हा पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी को पुलिस अधीक्षक हाथरस, सुश्री प्राची सिंह पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर को सेनानायक, 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ, डॉ. अभिषेक महाजन प्रतिनियुक्ति से वापस को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर, संकल्प शर्मा पुलिस अधीक्षक, देवरिया को पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ, श्रीमती वृन्दा शुक्ला पुलिस अधीक्षक बहराइच को पुलिस अधीक्षक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उ०प्र० लखनऊ (1090) तथा निपुन अग्रवाल पुलिस अधीक्षक हाथरस को पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ के पद पर नवीन तैनाती दी गयी है।
Views: 241