पंचांग व राशिफल – 21 दिसम्बर 2024
पंचांग
विक्रमी संवत 2081
शक सम्वत 1946
मास पौष
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि षष्ठी
नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी
वार शनिवार
योग प्रीति
सूर्योदय 06:38
सूर्यास्त 17:10
चन्द्रमा सिंह
राहुकाल संध्या 09:44 – 11:02
अभिजीत मुहूर्त 11:58 – 12:39
विमल जैन हस्तरेखा विशेषज्ञ, रत्न-परामर्शदाता एवं फलात अंक ज्योतिषी एवं वास्तुविद एस. 2/1-76 ए. द्वितीय तल, वरदान भवन, टैगोर टाउन एचसटेंशन, भोजूवीर वाराणसी उ. प्र.- 221002 मो.नं.- 9335414722 से जाने आज का राशिफल
मेष- आज की दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। आरोग्य सुख के साथ कठिनाइयों में कमी आयेगी। हंसी खुशी और मनोविनोद के सुअवसर मिलेंगे।
वृषभ- आज सफलता में विलंब के योग हैं। मन में तनाव तथा मित्रों से अनबन रहेगी। किसी के मामले में हस्तक्षेप से बचें। आज स्पष्टवादिता घातक हो सकती है, मान-प्रतिष्ठा पर आघात के योग हैं।
मिथुन- आज का दिन उत्तम है। आज लाभ के अवसर प्राप्त होंगें, परिवार में हर्षोल्लास रहेगा। प्रियजनों से मधुरता बनी रहेगी। शुभकृत्य संपन्न होने के योग हैं। मानसम्मान में वृद्धि से खुशी का माहौल रहेगा।
कर्क- आज आपका आर्थिक पक्ष बेहतर बनेगा जीवन साथी का सहयोग रहेगा। प्रेमसंबंधों में मधुरता के योग हैं, राजकीय पक्ष से लाभ हो सकता है मन में उमंग से चित्त प्रफुल्लित रहेगा।
सिंह- आज आपकी योजना साकार होने से खुशी महसूस होगी। लोगों से मेल-जोल और जनसंपर्क का लाभ आज मिलेगा।, परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा, धनागम का सुअवसर प्राप्त होंगे।
कन्या- आज का दिन आपके लिए अनुकूल नहीं है। भाग्य में न्यूनता बनी रहेगी, मित्रों का सहयोग न मिलने से निराशा हावी रहेगी।, दाम्पत्य जीवन में मतभेद से तनाव रहेगा। कर्जदारों से परेशानी के योग हैं।
तुला- आज का दिन उत्तम है। आज आपको महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। आज आपमें इच्छाशक्ति जागृत रहेगी। बकाए धन की प्राप्ति से मन में प्रसन्नता रहेगी। उन्नति का प्रयास सार्थक सिद्ध होगा। ।
वृश्चिक – आज नवयोजना को सार्थक बनाने का दिन है। सैच समझकर लिए गये निर्णय अनुकूल साबित होंगे। आज उत्तरदायित्व की पूर्ति में लगे रहेंगे। आज लोगो से संपर्क का अलसय प्राप्त होगा।
धनु- आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आपकी अभिलाषा पूर्ण होने के योग हैं। व्यवसायिक प्रगति से खुशी के साथ आहार-विहार में नवीनता आयेगी । लक्ष्य की पूर्ति और लाभ से प्रफुल्लित रहेंगे।
मकर- आज आपका दिन मनोकूल नहीं रहेगा। आज लाभ में कमी होगी और वैचारिक अस्थिरता हावी रहेगी। कार्यों में अड़चनें और परेशानियां हाबी रहेंगी। मन दुविधामय रहेगा। शत्रु से सावधानी बरतें।
कुम्भ- आज कार्यों में सफलता के योग हैं। कार्यशाला व व्यापार में विस्तार होगा। राजकीय पक्ष से लाभ के योग हैं, जनसंपर्क का सुयोग प्राप्त होगा , मनोरंजन में रुचि बनी रहेगी।
मौन- आज के दिन कार्य में प्रगति होगी और मन प्रसन्न रहेगा।,दाम्पत्य जीवन मधुर होगा और परिवार में खुशियां रहेंगी। हंसी मजाक और मनोविनोद के अवसर मालेंगें, व्यय की अधिकता रहेगी।
Views: 202