विद्युत विभाग की हड़ताल के मद्देनजर प्रशासन ने कसी कमर 

तीन पालियों में लगाई गयी अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी 


गाजीपुर‌। विद्युत विभाग के कर्मचारियों की संभावित हड़ताल के मद्देनजर कार्यालय जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण कलेक्ट्रेट में डिस्ट्रिक्ट इमरजेन्सी आपरेशन सेन्टर में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जनपद में विद्युत आपूर्ति जारी रखने हेतु वहां से आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। कन्ट्रोल रूम का दूरभाष नं. -05482224041 है।

        मुख्य राजस्व अधिकारी, आयुष चौधरी ने बताया है कि उक्त कन्ट्रोल रूम में चन्द्रशेखर यादव, उप जिलाधिकारी (न्यायिक) सैदपुर मो.नं. 9198035134 एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा नामित अधिकारी की देख-रेख में संचालित रहेगा। आवश्यक कार्यवाही सम्पादित कराने हेतु अधिकारियो/कर्मचारियों की ड्यूटी तीन पालियों में लागयी गयी है। 

       प्रथम पाली प्रातः 07 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक होगी। इमसें नगीना यादव जिला समाज कल्याण अधिकारी मो.नं. 9451487561 के साथ विद्युत विभाग द्वारा नामित अधिकारी सहायक अभियन्ता मिटर्स गुलाब प्रसाद कोटार्य मो.नं. 969587293, मेसर्स ग्रिड पॉवर (मैन पॉवर एजेन्सी द्वारा नामित कार्मिक) राजकमल सैनी मो.नं. 8318580110, मेसर्स एक्सप्लोर टेक (बिलिंग एजेन्सी) द्वारा नामित कार्मिक सुपरवाईजर शिवशंकर कश्यप मो.नं.8896220036, मेसर्स मोंटी कार्लो (वाह्य एजेन्सी द्वारा) नामित कार्मिक समीर  मो.नं.8521616997 की मौजूदगी यहेगी।

       द्वितीय पाली की अवधि अपरान्ह दो बजे से रात्रि दस बजे तक रहेगी। इस पाली में गिरजा शंकर सरोज जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गाजीपुर मो.नं. 8707326937 के साथ विद्युत विभाग द्वारा नामित अधिकारी सहायक अभियन्ता मिटर्स श्रीमती साधना विद्यार्थी मो.नं.7905229811, मेसर्स ग्रिड पॉवर (मैन पॉवर एजेन्सी द्वारा नामित कार्मिक) कमर अब्बास मो.नं.7499442742, मेसर्स एक्सप्लोर टेक (बिलिंग एजेन्सी) द्वारा नामित कार्मिक सुपरवाईजर जवाहर कुमार पटवा मो.नं.8840035318, मेसर्स मोंटी कार्लो (वाह्य एजेन्सी द्वारा) नामित गौरव ओझा  मो.नं.9674266757 की उपस्थिति होगी।

      वहीं तृतीय पाली रात्रि 10 बजे से प्रातः 07 बजे तक रहेगी। इसमें सचिदानन्द तिवारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मो.नं. 8130272156 के साथ विद्युत विभाग द्वारा नामित अधिकारी सहायक अभियन्ता मिटर्स धीरेश कुमार मो.नं.9450496367, मेसर्स ग्रिड पॉवर (मैन पॉवर एजेन्सी द्वारा नामित कार्मिक) अमित कुमार मो.नं.8382895059, मेसर्स एक्सप्लोर टेक (बिलिंग एजेन्सी) द्वारा नामित कार्मिक सुपरवाईजर दुर्गा यादव मो.नं.8896888115, मेसर्स मोंटी कार्लो (वाह्य एजेन्सी द्वारा) नामित कार्मिक सतीश सिंह मो.नं.8878445514 होगी।

       सम्बन्धित अधिकारियो/कर्मचारीगण को निर्देशित किया है कि संभावित हड़ताल के समय पुलिस एवं प्रशासन द्वारा समय-समय पर निर्गत किए जाने वाले दिशा-निर्देशों का 

अनुपालन करेंगे।

Views: 7

Advertisements

Leave a Reply