पराली जलाने पर पांच हजार का जुर्माना 

गाजीपुर। शासन द्वारा पराली जलाने पर लगे पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद किसान द्वारा पराली जलाये जाने पर उस पर जुर्माने की कार्यवाही की गयी है। 


    पराली जलाने पर जमानियां तहसील के किसान अवधेश कुशवाहा पुत्र स्वर्गीय मुसाफिर कुशवाहा ग्राम लहुवार विकासखंड एवं तहसील जमानिया जनपद गाजीपुर द्वारा पराली जलाने पर सहायक विकास अधिकारी कृषि जमानियां और लेखपाल द्वारा मौके पर निरीक्षण कर इसकी पुष्टि की गई। इसके उपरान्त किसान पर पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। 

Views: 6

Advertisements

Leave a Reply