शिकायतों के निवारण में जिले का पुलिस मोहकमा टाप पर

गाजीपुर। जिले में अपराधों का ग्राफ भले ही बढ़ रहा हो लेकिन शिकायतों के निवारण में जिले का पुलिस मोहकमा टाप पर है। यह जिले के लिए गौरव की बात है। इसके लिए पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा बधाई के पात्र हैं जिनके निर्देशन में पुलिस मोहकमें ने यह उपलब्धि हासिल की है।            उल्लेखनीय है कि जनसुनवाई (आई जी आर एस) पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में जनपद गाजीपुर को प्रदेश में प्रथम स्थान पाने का गौरव प्राप्त हुआ है।                  नवंबर माह में आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के त्‍वरित व गुणवत्‍तापूर्ण निस्‍तारण में प्रदेश के मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट में जनपद के कुल 27 थानों में से 24 थाने प्रथम स्थान पर रहे। 


Views: 12


Leave a Reply