फायरिंग के साथ सम्पन्न हुआ त्रिदिवसीय एनसीसी कैम्प 

गाज़ीपुर। समता पीजी कॉलेज सादात में संचालित त्रिदिवसीय ट्रेनिंग के अंतिम दिन बुधवार को एनसीसी कैडेटों ने फायरिंग रेंज में निशाना साधा। बीएचयू वाराणसी के 89 बटालियन द्वारा चलाए जा रहे श्री कालीचरण फायरिंग रेंज में 25 गज की दूरी से कैडेटों ने 0.22 राइफल से बारी-बारी से निशाना लगाया। इस फायरिंग रेंज पर कुल 1025 राउंड फायरिंग की गई। इस कैंप में 265 कैडेट शामिल रहे जिसमें बापू इंटर कालेज सादात के 105, समता पीजी कॉलेज सादात के 55 और समता इंटर कॉलेज सादात के 105 कैडेट्स रहे।              नायब सूबेदार राम लखन सिंह व कौशल कुमार, हवलदार अमित कुमार, सवित कुमार, चन्द्र भूषण सिंह, कैप्टन डॉ. अशोक कुशवाहा, कैप्टन सर्वेश सिंह यादव, लेफ्टिनेंट शुभम सिंह ने अपने वक्तव्य में टिप्स देकर कैडेटों का मोटिवेशन किया। फायरिंग से पहले कैडेटों को हथियार को मजबूत पकड़ने, ट्रिगर कंट्रोल व फायरिंग के दौरान अपने सांस को नियंत्रित करने का ट्रिप दिया गया। साथ ही लीडरशिप और व्यक्तित्व विकास के बारे में जानकारी प्रदान किया। फायरिंग के दौरान कैडेटों के सहयोग के लिए सी सर्टिफिकेट प्राप्त किए सीनियर कैडेट्स रोशन कुशवाहा, आकाश यादव, विनय, खुशी यादव, निशा, वंदना मौर्य, अदिति कुशवाहा, मोनी यादव, ममता, शिल्पा, अन्नू, राजीव, आशीष, शिवलाल आदि लगे रहे। फायरिंग के दरम्यान फायरिंग रेंज से सौ मीटर की दूरी पर चारों दिशाओं में कैडेट्स संतरी के रूप में तैनात रहे ताकि उसके बीच में आकर कोई चोटिल न हो सके।


Views: 12

Advertisements

Leave a Reply