ध्वजारोहण कर संविधान के प्रति समर्पण की ली गयी शपथ 

उत्कृष्ट कार्य हेतु 59 पुलिस जनों को मिला प्रशस्ति-पत्र


गाजीपुर। 75वां गणतंत्र दिवस जनपद में  ससमारोह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर भव्य पुलिस परेड की सलामी मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा ली गई‌ उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया । क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन गौरव कुमार द्वारा परेड कमांडर प्रथम के रुप में परेड का नेतृत्व किया गया। परेड में नागरिक पुलिस, महिला पुलिस, यातायात पुलिस व शस्त्र तथा झांकियों में मोटरसाइकिल दस्ता, डायल 112, फोरेन्सिक टीम, स्वाट टीम, वायरलेस विभाग, अग्निशमन दल, दंगा नियंत्रण बल व पुलिस क्रेन शामिल रही।            मुख्य अतिथि द्वारा सामाजिक एवं जनोपयोगी कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद  में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 59 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा थाना सादात को श्रेष्ठ थाने का पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

       इस अवसर पर जनपद के न्यायिक, प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी व जनता के गणमान्य जन उपस्थित रहे। रैतिक परेड का दर्शकों द्वारा तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उत्साहवर्धन किया गया । इस अवसर पर  सम्पन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एवर ग्रीन पब्लिक स्कूल को प्रथम , जवाहर नवोदय विद्यालय को द्वितीय व गणेशा डांस अकादमी को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर  पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इसके अलावा जनपद के सभी सरकारी,अर्ध सरकारी, सहकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों तथा व्यवसायिक संस्थानों पर ध्वजारोहण कर राष्ट्र व संविधान के प्रति समर्पण की शपथ ली गयी। विद्यालयों के बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर संविधान के प्रति जागरूक किया गया।

      पूर्व ब्लाक प्रमुख मित्रसेन प्रधान अंत्येष्टि स्थल मां गंगा तट सुल्तानपुर, मुहम्मदाबाद पर झंडोत्तोलन के बाद पूर्व प्रधान डा. अविनाश प्रधान ने कहा कि संविधान हमें अधिकार और कर्तव्य दोनों देता है। हम अधिकारों का उपयोग कर रहे हैं, इसके साथ ही हमें कर्तव्य की ओर ध्यान देने की भी आवश्यकता है। हम जहां प्रतिदिन रहते हैं वहां भी अपना कर्तव्य पालन कर राष्ट्र सेवा कर सकते हैं। मां गंगा तट पर रहते हुए साफ सफाई रखें तो पर्यावरण को सुरक्षित रखने की राष्ट्र सेवा होगी। झंडारोहण डोमराजा आशिक ने किया। इस मौके पर रामू डोम,गुरु डोम, गुड्डू डोम,दिनेश, सतीश चंद्र दास, संतोष प्रधान, मोहन लाल पांडेय, रणजीत यादव, अरविंद यादव, मुन्ना पहलवान, सुनील पांडेय, धीरज यादव आदि मौजूद रहे। संचालन सुनील प्रधान ने किया।

वहीं उत्तर प्रदेश शासन के अपर महाधिवक्ता और स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में प्रबंधक अजीत कुमार सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। प्राचार्य डॉ० राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने मुख्य नियंता डॉ० एस०डी० सिंह  और नियंता मंडल के अन्य प्राध्यापकों के साथ मुख्य अतिथि का स्वागत किया। हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० विनय कुमार दुबे ने निदेशक उच्च शिक्षा के गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में जारी संदेश का वाचन किया। 

   शहर के स्वामी सहजानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. वी के राय ने ध्वजारोहण किया। वहीं महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. विलोक सिंह के नेतृत्व में कैडेट्स ने मार्च-पास्ट किया व झण्डे को सलामी दी। विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए डॉ. शिवेश राय ने कहा कि हमें राष्ट्रीय एकता और अखण्डता की ताकत को समझने की जरूरत है। प्रो. अजय राय ने कहा कि गणतंत्र दिवस वास्तव में भारतवर्ष की प्राणप्रतिष्ठा का दिवस है और हमें अपनी उपलब्धियों पर गर्व करने को प्रेरित करता है।             इसके साथ ही विद्यालयों में छात्र छात्राओं ने प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर समता पीजी कॉलेज सादात में प्राचार्य प्रोफेसर अजय शुक्ल के साथ प्रबंधक इंजी. सभाजीत यादव, कृष्ण सुदामा ग्रुप आफ इनस्टिच्यूशन मरदापुर में सह निदेशक धर्मेन्द्र यादव, पीएचसी मिर्जापुर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. रामजी सिंह, बहरूल ओलूम ग्रुप आफ इनस्टिच्यूशन बहरियाबाद एवं लिटिल ब्लासम इंटरनेशनल स्कूल लारापुर पर प्रबंध निदेशक अब्दुल वाजिद अंसारी पप्पू, समता इंटर कालेज में प्रबंधक सभाजीत यादव और प्रधानाचार्य राजेश सिंह यादव, जेडी ग्रुप आफ कालेजेज चैनपुर पर प्रबंधक डा. विजय बहादुर यादव, शैलेश महाविद्यालय शैलेषनगर में  प्रबंधक संजय कुमार यादव पप्पू, मां काली आदर्श आईटीआई कालेज शिशुआपार में प्रबंधक प्रद्युम्न कुमार राय, बाल विकास परियोजना कार्यालय सादात पर सीडीपीओ धनेश्वर राम व सुपरवाइजर मंजू सिंह, ग्राम पंचायत बड़ागांव पर सचिव अनुज यादव व ग्राम प्रधान शशि यादव, जामातुल मुर्तुजा अरबी कालेज सैयदबाड़ा सादात पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ नागरिक एसजेआई आब्दी, थाना पर एसओ आलोक त्रिपाठी, अंश दांत एवं मुख रोग अस्पताल पर विशेषज्ञ चिकित्सक डा. दीपक चौरसिया, केदार फौजदार पीजी कॉलेज गुरैनी में संस्थापक रामबृक्ष सिंह यादव और प्रबंधक सुरेन्द्र यादव, बापू महाविद्यालय सादात में प्राचार्य प्रो. त्रिवेणी सिंह, पीजी कालेज मलिकपुरा में प्राचार्य प्रो दिवाकर सिंह सहित अन्य संस्थानों पर संस्था प्रमुखों व अतिथियों ने ध्वजारोहण करते हुए वीर सपूतों को नमन किया।

Views: 10

Advertisements

Leave a Reply