भाई बहन का रिश्ता हुआ तार – तार 

गाज़ीपुर। बहरियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की चौदह वर्षीया किशोरी के साथ उसके चचेरे भाई द्वारा महीनों तक दुष्कर्म किया गया। बाद में किशोरी के गर्भवती होने पर जबरिया गर्भपात भी करा दिया। 


         पीड़िता द्वारा आरोपी चचेरे भाई के खिलाफ बहरियाबाद थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर केस दर्ज कर बहरियाबाद पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है। 

पीड़िता ने पुलिस को दिए तहरीर में उल्लेख किया है कि उसके शादीशुदा चचेरे भाई ने लगभग चार-पांच माह पूर्व पैसे का प्रलोभन देकर बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद जब किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी आरोपी चचेरे भाई को हुई तो उसने बीते 20 सितम्बर को जबरिया उसे रायपुर स्थित एक नर्स के यहां ले जाकर उसका गर्भपात करवा दिया। उस दिन किशोरी की मां और भाभी किसी कार्यवाश आजमगढ़ के खरिहानी बाजार गई थी। उधर किशोरी का गर्भपात कराने के बाद आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया। उस दिन वह वहीं पड़ी रही। अगले दिन किशोरी अपने माता-पिता को आजमगढ़ के उचहुंवा बाजार के पास तरवां मार्ग पर मिली। किशोरी ने माता पिता को आप बीती बताया। आरोपी उसे यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी देता था। थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Views: 11


Leave a Reply