प्रेमी ही निकला कातिल

गाजीपुर। कोतवाली सदर क्षेत्रान्तर्गत शुक्रवार को घटित हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए स्वाट टीम व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना मे संलिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना मे प्रयुक्त आलाकत्ल (चाकू) व दो मोबाइल बरामद किया है।
उल्लेखनीय है कि कोतवाली सदर क्षेत्रान्तर्गत मुहल्ला झण्डातर मल्लाह टोली में 10 फरवरी.2023 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक महिला का निर्मम तरीके से चाकू मारकर हत्या की गयी थी। उसके सम्बन्ध में कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत हुआ था। जिसके अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली सदर ,सर्विलांस टीम तथा स्वाट टीम की सयुक्त टीम गठित की गयी थी। संयुक्त पुलिस टीम द्वारा उक्त घटित हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना मे वांछित अभियुक्त राहुल यादव पुत्र राजेश यादव निवासी ग्राम कालूपुर थाना सुहवल जनपद गाजीपुर को प्राइवेट बस स्टैण्ड खिदिराबाद जमनियां मोड़ के पास से गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से आलाकत्ल (चाकू) व दो मोबाइल बरामद की।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि हम दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका मोहल्ला झण्डातर मल्लाह टोली की रहने वाली थी। शुक्रवार 10 फरवरी 2023 को उसने अपनी प्रेमिका को चाकू मार कर हत्या कर दिया था। अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया। हत्यारे को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली तेज बहादुर सिंह व उपनिरीक्षक सुनील कुमार मौर्या, प्रभारी स्वाट टीम उपनिरीक्षक रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक सुनील कुमार तिवारी सर्विलांस टीम, मुख्य आरक्षी विनय कुमार यादव व विकास श्रीवास्तव स्वाट टीम तथा मुख्य आरक्षी संजय प्रसाद सर्विलांस टीम, आरक्षी अजय प्रसाद स्वाट टीम, तौहीद अहमद व धर्मेन्द्र कैथवास थाना कोतवाली, गाजीपुर शामिल रहे।
Views: 8








