शातिर अपराधी तमंचे संग गिरफ्तार
गाजीपुर। रेवतीपुर थाना पुलिस ने अवैध तमंचे व जिन्दा कारतूस 303 बोर के साथ शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
अपराध एवम् अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित/वारण्टी/नकब लूट के शातिर अपराधियों की खोजबीन के दौरान नगसर मोड़ रेवतीपुर से एक तमन्चा 303 बोर मय जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त प्रमोद सिंह पुत्र जगरनाथ सिंह निवासी ग्राम नौली थाना रेवतीपुर जनपद गाजीपुर के विरुद्ध चार मुकदमें दर्ज हैं। उसके सम्बन्ध में विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्य़क्ष थाना रेवतीपुर रामाश्रय़ राय,आरक्षीगण सौरभ यादव, विजय़ य़ादव व मृदुल श्य़ाममणि त्रिपाठी शामिल रहे।
Views: 12








