पंचांग व राशिफल – 27 जुलाई 2021

पंचांग व राशिफल – 27 जुलाई 2021


पंचांग
विक्रमी संवत् 2078  
शक सम्वत 1942  
मास श्रावण
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि  चतुर्थी 26:30 तक
नक्षत्र  शतभिषा 10:08 तक
करण बावा बालवा 14:41 तक 26:30 तक 
वार मंगलवार  
योग  शोभना 21:12 तक
सूर्योदय 05:20 
सूर्यास्त 18:46 
चंद्रमा कुम्भ राशि में   
राहुकाल 15:48 − 17:29     
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:00 − 12:53





राशिफल
मेष
आज उन्नति के योग हैं। भूमि भवन संबंधित मामले सुलझने के करीब हैं। विशिष्ठ व्यक्ति से भेंट लाभप्रद रहेगी। मकान के पुनर्निर्माण में धन खर्च होगा। वाहन क्रय करने की इच्छा बलवती होगी।

वृषभ
आज का दिन सामान्य है। किसी भी काम को आरम्भ करने के पूर्व उसके बारे में विस्तृत जानकारी लेने के बाद ही निर्णय करें। संत महात्मा का सानिध्य मिलेगा। कार्य की अधिकता से तनाव व थकान रहेगी।

मिथुन
आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। शत्रु हानि पहुंचाने में लगे रहेंगे। व्यवसाय में लाभ होगा। संपत्ति संबंधित अनुबंध होने की सम्भावना है। परिचितों के साथ समय व्यतीत होगा।

कर्क
समय के साथ स्थिति अनुकूल होंगी। तनावमुक्त होने के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबुत होगी। आप को सम्मान बढ़ेगा। परिजनों के साथ सम्बन्ध खुशहाल होंगे। पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे।

सिंह
अपने कार्यों को समय रहते पूरा करें। गृह बनाने के लिए उत्साहित रहेंगे। रिश्तेदार से खुशखबरी मिलने के योग हैं। जीवन साथी से संबंध कमजोर न होने दें।हो सकते हैं। बोलचाल में नम्रता बनाये रखें।

कन्या
आकस्मिक खर्च के प्रबल योग हैं। व्यस्तता के कारण थकान और तनाव रहेगा। कार्य में शीघ्रता हानिकारक हो सकती है। परिवार में मनमुटाव  रहेगा,अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

तुला
समय रहते अपने आवश्यक कार्य समय से पूर्ण करें अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। मित्रों का यथासंभव सहयोग करें। आकस्मिक यात्रा के योग हैं। परिजनों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा होगी।

वृश्चिक
आज कार्य विस्तार के योग है। अधिकारी से विवाद हो सकता है। घर की मरम्मत पर धन खर्च होगा। धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी। विद्युत उपकरण की खरीद पर धन लगेगा।

धनु
आज का दिन अच्छा है। आज आपको नई सफलता मिलने के योग हैं। भोजन व स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है। प्रशासनिक सेवा से जुड़े व्यक्ति अपने कार्य में सफलता हासिल करेंगे।

मकर
आज कार्यस्थल पर सहयोगियों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। धन लाभ के योग हैं। पिता के साथ वाद विवाद से बचना हितकार है।किसी पर अन्धविश्वास करने से बचें,अन्यथा धोखा हो सकता है।

कुंभ
आय के नए स्रोत बनेंगे। विवाह पर चर्चा सफल होगी। भूमि भवन से सम्बंधित मामले यथावत बने रहेंगे।संयम रखें। संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी। बीमारी में पैसा लग सकता है।

मीन
आज सोचे गये कार्य समय पर पूरे होंगे। व्यवसाय में नई योजना बनेगी। कर्मचारियों द्वारा नुकसान हो सकता है। अपने परिवार के साथ चल रही झंझट  शीघ्र ही सामान्य हो सकती है।

Views: 10


Leave a Reply