लल्‍लन राजभर बने भासपा जिलाध्यक्ष

गाजीपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने नये जिलाध्‍यक्ष के रुप में लल्‍लन राजभर को कमान सौंपी है। जिलाध्यक्ष मेजर रामजी राजभर के निधन के बाद से जिलाध्यक्ष का पद रिक्त था।
     यह सूचना भासपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ओमप्रकाश राजभर के हवाले से दी गयी है।
      बताते चलें कि लल्‍लन राजभर बसपा के दमदार नेताओं में रहे और बसपा जिलाध्यक्ष का पद भी सुशोभित कर चुके हैं। जब पूर्व विधायक कालीचरण राजभर को बसपा ने बाहर का रास्ता दिखा दिया तो लल्‍लन राजभर ने हाथी की सवारी छोड़ भासपा की छड़ी पकड़ ली।


Views: 11


Leave a Reply