ग्राम प्रधानों का उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम कल

गाजीपुर। ग्राम प्रधानों का एक दिवसीय  उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार 19 जुलाई को सुबह दस बजे से आयोजित है।
   जखनियां ब्लॉक के एडीओ पंचायत फैज अहमद ने बताया कि वाराणसी मंडल के अधिकारियों द्वारा ऑनलाइन एलईडी के माध्यम से  प्रधानों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसमें सभी प्रधानों का शामिल होना अनिवार्य है।  उन्होंने बताया कि ब्लॉक में 4 केंद्र बनाए गए हैं जिसमें जखनियां ब्लॉक के सभागार ,दुल्लहपुर शंकर सिंह के पंचायत भवन, जलालाबाद प्राथमिक पाठशाला तथा जखनियां गोविंद के प्राथमिक पाठशाला में नवनिर्वाचित प्रधान इकठ्ठा होकर प्रशिक्षण लेंगे।


Views: 11


Leave a Reply