अनियंत्रित बाइक के चलते रिश्तेदारी में आये युवक की मौत

गाजीपुर(उत्तर प्रदेश),30 अप्रैल 2019। बरेसर थाना क्षेत्र के सिपाह मोड़ के समीप अनियंत्रित बाइक के खाईं में पलटने से जहां बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी,वहीं दूसरा युवक जख्मी हो गया।
घटना के सम्बन्ध में बताया गया कि मरदह थाना का बैदौली निवासी राजेश राजभर अपने मामा की बेटी के तिलक समारोह में जहुराबाद गांव में तिलक समारोह में आया था। आज वह वहां से
बाइक से श्रवण राजभर व कुंदन राजभर के साथ जा रहा था,तभी सिपाह मोड़ के समीप अनियंत्रित बाइक सड़क के पास की गहरी खाईं में जा गिरी। इस दुर्घटना में राजेश राजभर 25 वर्ष और श्रवण राजभर 18 वर्ष गंभीर रूप से जख्मी हो गये।
दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद पहुंचाया जहां राजेश राजभर की मृत्यु हो गई।


Views: 10

Advertisements

Leave a Reply