फर्जी नियुक्ति पत्र देकर धन वसूलने वाले गैंगलीडर की चार करोड़ 40 लाख रूपये की सम्पत्ति कुर्क

गाजीपुर। फर्जी नौकरी दिलाने के नाम पर “ऊँ श्री बक्सू बाबा एकेडमी” संचालित कर नवयुवकों को बहला फुसलाकर उक्त एकेडमी के जरिए फर्जी नियुक्ति पत्र देकर मोटी रकम वसूलने वाले गैंगलीडर/ अभियुक्त विनोद कुमार गुप्ता की अर्जित अचल संपत्ति/भूमि को कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी। कुर्क जमीन की अनुमानित कीमत लगभग चार करोड़ 40 लाख रूपये बताई गई है।


    कुर्क की कार्रवाई थाना गहमर व थाना रेवतीपुर की संयुक्त पुलिस टीम व तहसीलदार (प्रशासक) मय राजस्व टीम तहसील सेवराई गाजीपुर द्वारा संयुक्त रुप से की गयी। गैंगलीडर/अभियुक्त विनोद कुमार गुप्ता द्वारा अपने सहयोगियों के साथ संगठित अपराध से यह सम्पत्ति अर्जित की गयी थी। 

     उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा चिन्हित अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 24 अगस्त 2026 को प्रभारी निरीक्षक थाना गहमर जनपद गाजीपुर द्वारा प्रेषित आख्या पर पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई संस्तुति के आधार पर जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा पारित कुर्की आदेश अंतर्गत धारा 14(1) अधिनियमः-गिरोहबन्द एवं असामाजिक क्रियाकलाप ( निवारण) अधिनियम,1986 के तहत तह कार्रवाई की गयी। गैंगलीडर/अभियुक्त विनोद कुमार गुप्ता पुत्र उमाशंकर गुप्ता निवासी ग्राम नगदिलपुर उर्फ दुल्लहपुर थाना रेवतीपुर जनपद गाजीपुर द्वारा संगठित अपराध से अर्जित बेनामी भूमि/अचल सम्पत्ति को दिनांक 06 सितम्बर 2026 को कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी। 

      बताते चलें कि गैंगलीडर/अभियुक्त विनोद कुमार गुप्ता पुत्र उमाशंकर गुप्ता निवासी ग्राम नगदिलपुर उर्फ दुल्लहपुर थाना रेवतीपुर जनपद गाजीपुर द्वारा अपने खुद व गैंग के अन्य सदस्यों व अपने आपराधिक सहयोगियों,परिवारजनों को आर्थिक,भौतिक व दुनियाबों लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से आपराधिक कार्य तथा समाज विरोधी क्रियाकलापों से अर्जित धन को समायोजित करने के उद्देश्य से नामी सम्पत्ति के रूप में भूमि (मौजा दुल्लहपुर व उतरौली परगना जमानियां व तहसील सेवराई जनपद गाजीपुर) व वाहन अपने नाम से क्रय किया है। क्रय की गयी अचल सम्पत्ति उपरोक्त को जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के क्रम मे कुर्क कर जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

अभियुक्त पर पन्द्रह अपराधिक मामले दर्ज हैं। 

Views: 5


Leave a Reply