श्री राम कृपा मानव सेवा ट्रस्ट ने बालिकाओं के बीच बढ़ाया सहयोग का हाथ

बाल संरक्षण गृह की बेटियों को दिया अपनत्व और सम्मान का संदेश


गाजीपुर। श्री राम कृपा मानव सेवा ट्रस्ट ने समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सहयोग और संवेदना पहुंचाने के उद्देश्य से बाल संरक्षण गृह की बालिकाओं के लिए सेवा कार्य किया।

      ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती आराधना सिंह के नेतृत्व में बालिकाओं को ट्रस्ट की सामर्थ्यानुसार वस्त्र एवं आवश्यक सामग्री भेंट की गई। इस दौरान बालिकाओं के साथ आत्मीयता से समय बिताया गया तथा उनके मनोबल को बढ़ाने और उन्हें अपनत्व का एहसास कराने का प्रयास किया गया।

      ट्रस्ट की अध्यक्ष आराधना सिंह ने कहा कि “सेवा का अर्थ केवल आवश्यकता की वस्तु उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि सम्मान और अपनत्व के साथ किसी के साथ खड़ा होना है।” उन्होंने कहा कि इन बेटियों की पहचान और निजता का सम्मान करते हुए ट्रस्ट का प्रयास है कि अपनी सामर्थ्य के अनुसार उनके लिए सहयोग का हाथ बढ़ाया जाता रहे। श्री राम कृपा मानव सेवा ट्रस्ट शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण तथा जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में सामाजिक दायित्व निभाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

   उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का संदेश है कि “सेवा वहीं सार्थक है, जहाँ सहायता के साथ संवेदना और सम्मान भी हो।”

Views: 5


Leave a Reply