पच्चीस हजारी इनामियां अभियुक्त गिरफ्तार
गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शादियाबाद थाना पुलिस ने चोरी से सम्बन्धित मुकदमों तथा पच्चीस हजार रुपए के पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्त कृष्णा कुमार उर्फ किशन को गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त की सुरागरसी में लगे प्रभारी निरीक्षक शादियाबाद मय हमराह द्वारा पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्त कृष्णा कुमार उर्फ किशन पुत्र महेन्द्र बिन्द* निवासी ग्राम हरखूपुर थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर को सिरगिथा पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्र मय हमराह थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर शामिल रहे।
Views: 5









