नर्सिंग की छात्राओं की हुई विदाई
गाजीपुर। बाबा गजाधर दास नर्सिंग कॉलेज आतमपुर, छपरा सादात के एएनएम द्वितीय वर्ष की छात्राओं का विदाई समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ। कॉलेज प्रबंधन, शिक्षकों और जूनियर छात्राओं ने सीनियर छात्राओं को भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह के इन पलों के बीच जूनियर छात्राओं ने अपनी सीनियर सहपाठियों के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
अपने सम्बोधन में कॉलेज के प्रबंधक डॉ. पीयूष यादव ने उन्हें भविष्य में चिकित्सा और समाजसेवा के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नर्सिंग एक पवित्र पेशा है, जिसमें सेवा भावना सबसे ऊपर होती है।
इसके साथ ही कॉलेज प्रबंधन ने विदा होने वाली सभी छात्राओं को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कार्यालय अधीक्षक मन्नू यादव समेत सभी शिक्षण और गैर-शिक्षण स्टाफ तथा सर्वजीत यादव, पन्ना राय, पूजा यादव, फ्रीजा शेख, प्रतिमा समेत काफी लोग मौजूद रहे।
Views: 2









