सांस्कृतिक, सामाजिक सद्भाव और आत्मियता के साथ सम्पन्न हुआ राष्ट्र सेविकाओं का होली मिलन
गाजीपुर। राष्ट्र सेविका समिति के तत्वावधान में नगर के अवध पैराडाइज हाल में होली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ। महिलाओं के सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी स्नेह, संगठन की एकता और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देना रहा। दीप प्रज्वलन और मंगलाचरण से आरम्भ हुए समारोह में होली के गीत, पारंपरिक फाग, नृत्य आदि के जरिए लोगों को भाईचारा और आत्मियता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति और परंपराओं को संरक्षण देने, समाज सेवा के लिए प्रेरित करने और आपसी स्नेह और सौहार्द को मजबूती प्रदान करने की प्रेरणा दी गयी।
महिलाओं ने रंग-गुलाल से होली खेली और सभी बहनें एक-दूसरे को गुलाल लगाकर, पुष्प वर्षा के साथ होली खेली और शुभकामनाएँ दीं। अंत में मिष्ठान और अल्पाहार के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित विभाग संचालिका श्रीमति नीलम राय, जिला कार्यवाहिका नीलम जी, नगर कार्यवाहिका सोनी जी ,नगर बौद्धिक प्रमुख कल्याणी जी, जिला व्यवस्था प्रमुख सुमन जी सरिता जी, अर्चना जी, सुधा जी, परिधी जी, सीमा जी, रीता जी, गुंजन जी, सबिता जी, शालिनी जी, शिवानी जी, संजू जी एवं बिचार परिवार से श्रीमति साधना राय, किरण सिंह, माया जी, लालसा भारद्वाज जी , प्रीति जी आदि बहनो की उपस्थिति रही।
Views: 10









