खोये मोबाइल वापस पाकर खिले धारकों के चेहरे

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना बहरियाबाद पुलिस एवं सीसीटीएनएस टीम द्वारा गुमशुदा/खोये हुए सत्रह मोबाइल फोन बरामद किया गया।  बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग दो लाख 61 हजार रूपये बताई गई है।


     उल्लेखनीय है कि गुम/खोए हुए मोबाइल  धारकों द्वारा सीईआईआर पोर्टल पर अपने मोबाइल खोने के सम्बन्ध में विभिन्न तिथियों में प्रार्थना पत्र दिये गये थे। उसके क्रम में थाना बहरियाबाद पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए सत्रह गुमशुदा/खोये हुआ मोबाइल की बरामदगी की गयी। पुलिस टीम द्वारा सोमवार को मोबाइल फोन को उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द किया गया। अपने खोये मोबाइल वापस पाकर धारकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस टीम को धन्यवाद देते हुए आभार ज्ञापित किया।

Views: 21

Advertisements

Leave a Reply