पंचांग व राशिफल – 04 अक्टूबर 2025
पंचांग व राशिफल – 04 अक्टूबर 2025
पंचांग
विक्रमी संवत 2082
शक सम्वत 1947
मास आश्वीन
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि द्वादशी
नक्षत्र धनिष्ठा
वार शनिवार
योग शूल
सूर्योदय 05:49
सूर्यास्त 17:39
चन्द्रमा कुम्भ
राहुकाल 09:13 – 10:41
अभिजीत मुहूर्त 11:46 – 12:33
जानिए आज का राशिफल …….
मेष
आज का समय अनुकूल है। सम्पर्क का लाभ मिलेगा परिचित मित्रों से सहयोग मिलने से परेशानियों में कमी के योग हैं।आज वातावरण अनुकूल और मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
वृषभ
आज परिस्थितियां अनुकूल हैं। दिन शुभ कार्यों में व्यतीत होगा। आर्थिक लाभ से प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। खुशनुमा माहौल में वृयय की अधिकता रहेगी। धार्मिक स्थल की यात्रा लाभकारी होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
मिथुन
आज किसी अच्छे संदेश के मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। आर्थिक स्थिति में किया गया प्रयास सार्थक होंगे। सोच समझकर किए गए प्रयास और निर्णय लाभदायक होंगे। पारिवारिक सुख शांति से मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क
आज का दिन और समय अनुकूल नहीं होने से मन मे खिन्नता और तनाव हो सकता है। शत्रुओं से सावधानी आवश्यक है। अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। अकेलापन के चलते सोच व विचारों में उग्रता बनी रहेगी।
सिंह
आज कार्य क्षेत्र में सफलता से मन प्रफुल्लित रहेगा। पुरानी समस्याओं के समाधान होने से परिवार में हर्ष रहेगा। कार्य क्षमता में वृद्धि से लक्ष्य प्राप्त करने में सफल होंगे। मनोरंजन के प्रबल योग बन रहे हैं।
कन्या
आज नये लोगों से भेंट होने से लाभकारी स्थिति बनेगी। लाभदायक यात्रा से आत्मिक शांति के प्रबल योग हैं। कार्यों में सफलता से पारिवारिक जीवन संतोष जनक होगा। आयोजन का लाभ मिलेगा।
तुला
आज नये लोगों के सम्पर्क से लाभ की स्थिति बनेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। प्रगति की रुपरेखा बनने से हर्षोल्लास रहेगा। भौतिक सुख साधनों में वृद्धि के योग हैं। मान-सम्मान मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक
आज का समय प्रतिकूल है। विरोधियों से सतर्कता आवश्यक है। व्यय की अधिकता से मन भारी रहेगा। कार्य क्षेत्र में आ रही बढ़ाओ के कारण मन में तनाव और उलझन का भाव बना रहेगा।
धनु
आज का समय लाभदायक है। सुसंदेश की प्राप्ति से मन प्रफुल्लित होगा। कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। साहसिक प्रयास सफलता दिलाएंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
मकर
आज का समय अनुकूल है। धार्मिक आयोजन के प्रति वाणी में मधुरता रखें। परिवार में खुशी और सुसंदेश की प्राप्ति से मन में प्रसन्नता का भाव जागृत होगा। किसी मेहमान के आगमन से परिवार में प्रसन्नता होगी।
कुम्भ।
आज कार्यसिद्धि के योग बन रहे हैं। समस्याओं के कारण मन में तनाव होगा। समस्याओं का समाधान होगा। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। पारिवारिक जीवन में सुखशांति होगी।
मीन-
आज अपने क्रोध और बाइक पर नियंत्रण रखना हितकर होगा। क्रोध की अधिकता से हानि हो सकती है। गलतफहमी के कारण विचारों में परिवर्तन से हानि होगी। विरोधियों से विश्वासघात की आशंका है।
Views: 121